महारानी ने लगाए खनिज मंत्री पर सेना की जमीन कब्जा करने के आरोप, EC से की सदस्यता खत्म करने की मांग

पन्ना: पन्ना राज परिवार की महारानी जीतेश्वरी देवी ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए पन्ना से विधायक और खनिज व श्रम मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह पर संगीन आरोप लगाए। महारानी जीतेश्वरी देवी ने कहा है कि मंत्री बृजेंद्र द्वारा रक्षा संपदा की भूमि पर अवैध कब्जा किया गया है। साथ ही इसकी जानकारी भी चुनाव आयोग से छिपाई गई है। इस पूरे मामले की उन्होंने केन्द्रीय चुनाव आयोग से शिकायत की है, और बृजेन्द्र प्रताप सिंह का नामांकन निरस्त करने की मांग की है। वहीं मंत्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह के द्वारा जब इस पूरे मामले में बात की गई तो उनका कहना था कि महारानी ने क्या आरोप लगाए हैं मुझे इसकी जानकारी नहीं है। यदि कोई कानूनी मामला है, तो वह कानूनी तरीके से ही निपटेगा।

महारानी जीतेश्वरी देवी का आरोप है कि पन्ना विधायक द्वारा अपने चुनाव नामांकन में यह तथ्य छिपाया गया, कि वे बकचुर स्थित खसरा क्रमांक 7, 9  की जमीन पर काबिज हैं। तथा यह जमीन सेना की जमीन है। वर्तमान में उस खसरा क्रमांक की जमीनों सहित अन्य संपत्तियों को पाने के लिए रक्षा संपदा कार्यालय जबलपुर द्वारा पन्ना अनुविभागीय न्यायालय में मामला विचाराधीन है। इसके अलावा महारानी ने बृजेन्द्र प्रताप सिंह पर कई अन्य आरोप भी लगाए। जीतेश्वरी देवी ने कहा कि उन्होंने चुनाव आयोग के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व प्रदेशाध्यक्ष बी.डी. शर्मा को भी पत्र लिख कर मांग की है कि भाजपा एक राष्ट्रवादी पार्टी है, रक्षा संपदा पर कब्जा करने वाले लोगों को पार्टी से बाहर किया जाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आप भी जानें, Congress के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने क्यों कहा- ‘झूठ की खेती’ करती है भाजपा     |     आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे का दो दिवसीय लखनऊ दौरा आज से, सीतापुर भी जाएंगे     |     यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटी पश्चिम बंगाल के यात्रियों से भरी बस, 20 घायल     |     युवती ने घर फोन कर कहा बेहोश हो रही हूं, पुलिस ने चेक किया तो मैसेंजर पर प्रेमी से बात करती मिली     |     लखनऊ में न‍िकाह के तीसरे दिन घर में हाइवोल्‍टेज ड्रामा, गुस्‍साए युवक ने गोमती में लगाई छलांग     |     उत्‍तराखंड में कोरोना की वापसी, बुधवार को आए कोरोना के 110 नए मामले     |     राज्य के शिक्षक संघों को सरकार से आस, शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात     |     बीएमपी-दो टैंक से घुप्प अंधेरे में भी नहीं बचेंगे दुश्मन, ऑर्डनेंस फैक्ट्री ने आत्मनिर्भर भारत के तहत विकसित की नाइट साइट     |     रुतबा जमाने के लिए स्‍टोन क्रशर के मालिक ने गांव में की फायरिंग, दहशत में ग्रामीण     |     युवाओं को नागवार गुजरी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की ‘संस्कारी नसीहत’     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें-8418855555