उज्जैन में युवती को गलत नाम बता और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की वारदात

उज्जैन। उज्जैन के मुनि नगर निवासी युवती से दो साल तक बड़नगर के मुस्लिम युवक ने गलत नाम बताकर दुष्कर्म किया। युवती को आरोपित ने शादी करने का झांसा दिया था। 15 दिन पूर्व युवती ने युवक का ड्रायविंग लाइसेंस देखा तो उसमें उसे उसका असली नाम पता चला। इस पर युवती ने विरोध किया तो आरोपित ने उसके फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दी। युवती शुक्रवार को हिंदूवादी संगठन के सदस्यों के साथ महिला थाने पहुंची।

पुलिस ने बताया कि मुनि नगर निवासी 35 वर्षीय युवती से बड़नगर के एक युवक का परिचय उसके क्षेत्र में रहने वाली युवती ने करवाया था। युवक ने अपना नाम विकास राजपूत बताया था। युवक से बातचीत बढ़ने पर उसने शादी का झांसा दिया था। इसके बाद उसने युवती के साथ कई बार दुष्कर्म किया। 15 दिन पूर्व युवती ने उसका ड्रायविंग लाइसेंस देख लिया था। इसमें उसका नाम वसीम अकरम लिखा हुआ था। इस पर उसने विरोध किया तो वसीम ने उससे शादी करने से इंकार करते हुए कहा कि वह उसके फोटो व वीडियो वायरल कर देगा। इसके अलावा जान से मारने की भी धमकी दी। मामले में युवती शुक्रवार को हिंदूवादी संगठन के सदस्यों के साथ महिला थाने पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई।

तीन माह से फरार दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

इधर महिला पुलिस ने शुक्रवार को तीन माह से फरार दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के खिलाफ गांव की ही युवती ने केस दर्ज करवाया था। उसके बाद से ही वह फरार चल रहा था। पुलिस ने बताया कि ग्राम तालौद निवासी प्रवीण उर्फ प्रताप 32 वर्ष के खिलाफ गांव ही युवती ने सिंतबर में दुष्कर्म करने की शिकायत की थी। इसके बाद उसके खिलाफ केस दर्ज किया था। इसके बाद से ही वह फरार हो गया था। शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपित अपने घर आया हुआ है। इस पर पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आप भी जानें, Congress के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने क्यों कहा- ‘झूठ की खेती’ करती है भाजपा     |     आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे का दो दिवसीय लखनऊ दौरा आज से, सीतापुर भी जाएंगे     |     यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटी पश्चिम बंगाल के यात्रियों से भरी बस, 20 घायल     |     युवती ने घर फोन कर कहा बेहोश हो रही हूं, पुलिस ने चेक किया तो मैसेंजर पर प्रेमी से बात करती मिली     |     लखनऊ में न‍िकाह के तीसरे दिन घर में हाइवोल्‍टेज ड्रामा, गुस्‍साए युवक ने गोमती में लगाई छलांग     |     उत्‍तराखंड में कोरोना की वापसी, बुधवार को आए कोरोना के 110 नए मामले     |     राज्य के शिक्षक संघों को सरकार से आस, शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात     |     बीएमपी-दो टैंक से घुप्प अंधेरे में भी नहीं बचेंगे दुश्मन, ऑर्डनेंस फैक्ट्री ने आत्मनिर्भर भारत के तहत विकसित की नाइट साइट     |     रुतबा जमाने के लिए स्‍टोन क्रशर के मालिक ने गांव में की फायरिंग, दहशत में ग्रामीण     |     युवाओं को नागवार गुजरी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की ‘संस्कारी नसीहत’     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें-8418855555