आशा की किरण लिए हमउम्रों के बीच पहुंचे प्रभात चटर्जी

इंदौर। मंगलवार का सूरज मशहूर फनकार प्रभात चटर्जी के लिए एक नई शुरुआत लिए आया। वर्षों तक जो शोहरत की चांदनी से घिरा रहा उसे जब तन्हाई का अंधेरा मिला तो तन-मन दोनों से वे हिम्मत हार गए। पर उनके चाहने वालों ने अपने स्तर पर प्रयास किए और प्रशासन ने भी भूले-बिसरे कलाकार की सुध ली। हर सुबह की तरह प्रभात चटर्जी एक बार फिर अपने कमरे से निकलकर खुले मैदान में आकर बैठे तो वापसी पर इस बार वे उसी अंधेरे कमरे में नहीं गए बल्कि एक ऐसी महफिल में पहुंच गए जहां उन्हीं की तरह अपनों से ठुकराए हुए कई उम्रदराज लोग रह रहे हैं। नईदुनिया द्वारा प्रकाशित खबर पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर मनीष सिंह ने संवेदनशीलता दिखाई और शहर के सबसे पुराने ऑर्केस्ट्रा चटर्जी ग्रुप के संस्थापक प्रभात चटर्जी को बेहतर जीवन देने का प्रयास किया।
कलेक्टर ने संवेदनशीलता दिखाते हुए कहा है कि इंदौर देवी अहिल्या की नगरी है। यहां न कोई अनाथ रहता है न ही कोई भूखा सोता है। हम इस कलाकार की जिंदगी फिर से संवारेंगे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण विभाग की ज्वाइंट डायरेक्टर सुचित्रा तिर्की अपनी टीम के साथ तंग बस्ती में रह रहे प्रभात चटर्जी के पास पहुंची और उन्हें उपचार व रहने के लिए साथ चलने की बात कही। गीतों और शायरी के शौकिन प्रभात चटर्जी ने अधिकारियों, बस्ती वालों और उनकी बेहतरी के लिए प्रयास कर रहे कलाकार राजेश मिश्रा और हेमंत धरफले को जब अपने इर्द-गीर्द पाया तो मानों सूने मन में फिर आशा की किरण जाग गई। पर साथ ही अधिकारियों से यह सवाल भी था कि उन्हें जहां ले जाया जा रहा है क्या वहां उनका उपचार हो पाएगा या नहीं। सहमति में मिले जवाब के बाद फिर क्या था कलाकार का मन एक बार फिर बाग-बाग हो गया और वहीं गीतों के मुखड़े और जज्बातों की शायरी का सिलसिला शुरू हो गया। इसी के साथ वे एक नए आशियाने के लिए भी रवाना हो गए।
प्रभात चटर्जी को पहले मां कनकेश्वरी देवी आश्रय स्थल लाया गया जहां उनका कोरोना टेस्ट हुआ और रिपोर्ट नेगेटिव आई। इसके बाद उन्हें भिक्षुक प्रवेश केंद्र एवं प्रमाणित संस्था लाया गया जहां उन्हें नहलाकार चिकित्सकीय जांच के लिए रखा गया। चिकित्सकीय सलाह के आधार पर उन्हें अस्पताल या वृद्धाश्रम में रखा जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आप भी जानें, Congress के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने क्यों कहा- ‘झूठ की खेती’ करती है भाजपा     |     आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे का दो दिवसीय लखनऊ दौरा आज से, सीतापुर भी जाएंगे     |     यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटी पश्चिम बंगाल के यात्रियों से भरी बस, 20 घायल     |     युवती ने घर फोन कर कहा बेहोश हो रही हूं, पुलिस ने चेक किया तो मैसेंजर पर प्रेमी से बात करती मिली     |     लखनऊ में न‍िकाह के तीसरे दिन घर में हाइवोल्‍टेज ड्रामा, गुस्‍साए युवक ने गोमती में लगाई छलांग     |     उत्‍तराखंड में कोरोना की वापसी, बुधवार को आए कोरोना के 110 नए मामले     |     राज्य के शिक्षक संघों को सरकार से आस, शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात     |     बीएमपी-दो टैंक से घुप्प अंधेरे में भी नहीं बचेंगे दुश्मन, ऑर्डनेंस फैक्ट्री ने आत्मनिर्भर भारत के तहत विकसित की नाइट साइट     |     रुतबा जमाने के लिए स्‍टोन क्रशर के मालिक ने गांव में की फायरिंग, दहशत में ग्रामीण     |     युवाओं को नागवार गुजरी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की ‘संस्कारी नसीहत’     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें-8418855555