परशुराम आश्रम पर चला बुलडोजर, कांग्रेस बोली- मंदिर पर राजनीति करने वाली BJP ने मंदिर गिरा दिया

रीवा: रीवा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत इटौरा बाईपास में सरकारी जमीन में बने आश्रम पर अतिक्रमण के नाम पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर साधु संतों सहित कांग्रेस ने इसका खासा विरोध किया तथा घंटों तनाव की स्थिति बनी रही। लेकिन प्रशासनिक टीम ने सभी को शांत कराया और आश्रम पर बुलडोजर चला दिया। इस पर साधु संतों ने प्रशासनिक टीम को मिठाई खिलाकर विरोध जताया। वहीं कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर निशाना भी साधा

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा माफियाओं पर शिकंजा कसने को लेकर दिए गए आदेशों के बाद अब रीवा जिला प्रशासन एक्शन मोड पर आ गया है। अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाईंयां शुरू कर दी है जिसके तहत मंगलवार को प्रशासन के द्वारा विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत इटौरा बाईपास में सरकारी जमीन पर बने परशुराम आश्रम को गिराया गया। मंगलवार को प्रशासनिक दस्ता अतिक्रमण की गई जमीन को खाली कराने के लिए पहुंच गया जिसके बाद साधु संतों ने प्रशासनिक दस्ते का काफी विरोध किया।

सूचना मिलने पर कांग्रेस पार्टी के नेता भी मौके पर पहुंच गए और साधु संतों के विरोध का समर्थन किया। इसके बाद स्थिति तनावपूर्ण बन गई। घंटों तक चले इस ड्रामे को अंततः प्रशासनिक टीम के द्वारा शांत कराया गया और सरकारी जमीन पर बनी परशुराम आश्रम को गिराया गया। साधु संतों का विरोध था कि आश्रम के भीतर भगवान हनुमान का मंदिर है जिसके कारण भवन को गिराना उचित नहीं है।

मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेता सिद्धार्थ तिवारी ने भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर जमकर निशाना साधा। सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि मंदिर पर राजनीति करने वाली सरकार आज मंदिर को गिराने आई है। हालांकि बाद में प्रशासनिक टीम के द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से आश्रम को गिरा कर जमीन को खाली कराया गया। इस दौरान आश्रम को खाली करने के साथ ही साधु संतों ने प्रशासनिक अधिकारियों को मिठाई खिलाकर विरोध जाहिर किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आप भी जानें, Congress के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने क्यों कहा- ‘झूठ की खेती’ करती है भाजपा     |     आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे का दो दिवसीय लखनऊ दौरा आज से, सीतापुर भी जाएंगे     |     यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटी पश्चिम बंगाल के यात्रियों से भरी बस, 20 घायल     |     युवती ने घर फोन कर कहा बेहोश हो रही हूं, पुलिस ने चेक किया तो मैसेंजर पर प्रेमी से बात करती मिली     |     लखनऊ में न‍िकाह के तीसरे दिन घर में हाइवोल्‍टेज ड्रामा, गुस्‍साए युवक ने गोमती में लगाई छलांग     |     उत्‍तराखंड में कोरोना की वापसी, बुधवार को आए कोरोना के 110 नए मामले     |     राज्य के शिक्षक संघों को सरकार से आस, शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात     |     बीएमपी-दो टैंक से घुप्प अंधेरे में भी नहीं बचेंगे दुश्मन, ऑर्डनेंस फैक्ट्री ने आत्मनिर्भर भारत के तहत विकसित की नाइट साइट     |     रुतबा जमाने के लिए स्‍टोन क्रशर के मालिक ने गांव में की फायरिंग, दहशत में ग्रामीण     |     युवाओं को नागवार गुजरी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की ‘संस्कारी नसीहत’     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें-8418855555