शादी का झांसा देकर युवक ने महिला से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

रायबरेली: उत्तर प्रदेश में रायबरेली के ऊंचाहार इलाके में एक महिला से शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि रायबरेली जिले के ऊंचाहार थाना क्षेत्र में एक महिला से एक युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब शादी के लिए कहा तो उसने शादी से मना कर दिया साथ पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीड़िता ने थाना ऊंचाहार में तहरीर देकर कहा था कि नरेंद्र कुमार यादव ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने शादी करने की बात कही तो नरेन्द्र और उसके परिवार वालों ने जान से मारने की धमकी दी और शादी से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया तथा महिला को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गाया है। विधिक कार्रवाई कर आरोपी को जेल भेजा गया है ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आप भी जानें, Congress के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने क्यों कहा- ‘झूठ की खेती’ करती है भाजपा     |     आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे का दो दिवसीय लखनऊ दौरा आज से, सीतापुर भी जाएंगे     |     यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटी पश्चिम बंगाल के यात्रियों से भरी बस, 20 घायल     |     युवती ने घर फोन कर कहा बेहोश हो रही हूं, पुलिस ने चेक किया तो मैसेंजर पर प्रेमी से बात करती मिली     |     लखनऊ में न‍िकाह के तीसरे दिन घर में हाइवोल्‍टेज ड्रामा, गुस्‍साए युवक ने गोमती में लगाई छलांग     |     उत्‍तराखंड में कोरोना की वापसी, बुधवार को आए कोरोना के 110 नए मामले     |     राज्य के शिक्षक संघों को सरकार से आस, शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात     |     बीएमपी-दो टैंक से घुप्प अंधेरे में भी नहीं बचेंगे दुश्मन, ऑर्डनेंस फैक्ट्री ने आत्मनिर्भर भारत के तहत विकसित की नाइट साइट     |     रुतबा जमाने के लिए स्‍टोन क्रशर के मालिक ने गांव में की फायरिंग, दहशत में ग्रामीण     |     युवाओं को नागवार गुजरी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की ‘संस्कारी नसीहत’     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें-8418855555