लव जिहाद बोले MP के मंत्री- आरोपियों के साथ मुस्लिम धर्मगुरुओं पर भी हो कार्रवाई

भोपाल: शिवराज सरकार जल्द ही प्रदेश में लव जिहाद पर कानून लाने वाली है। लेकिन कानून बनने से पहले ही भाजपा नेता इसे लेकर बड़े बड़े बयान दे रहे हैं। हाल ही में रामेश्वर शर्मा ने 60 फिसदी दंगों के लिए मुस्लिम लड़कों को जिम्मेदार ठहराया अब कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने मांग की है कि लव जिहाद करने वाले आरोपियों के साथ साथ उन धर्मगुरुओं पर भी कार्रवाई होनी चाहिए जो ऐसी शादियां करवाते हैं। कैबिनेट मंत्री ने लव जिहाद को प्रोत्साहित करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की मांग की है। उनका मानना है कि इसमें पूरा रैकेट काम करता है। उस रैकेट पर भी कार्रवाई करनी चाहिए। उन धर्मगुरुओं पर भी कार्रवाई होनी चाहिए जो ऐसे विवाह कराते हैं।

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा के कुशासन के बयान पर बोले…
कैबिनेट मंत्री ने पीसी शर्मा के बयान को लेकर कहा कि जो कांग्रेस ने नहीं किया वह अटल जी की सरकार ने किया। सुशासन के कई बड़े उदाहरण मध्यप्रदेश में हैं। कांग्रेस के नेताओं का इस तरीके का हक नहीं है। कुशासन का कीर्तिमान कमलनाथ सरकार में बनाया गया। कमलनाथ के ओएसडी पर आयकर ने छापे मारे थे और वहां कुशासन हुआ था और इसके तार 10 जनपथ से जुड़े थे।

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना…
नगरीय निकाय के चुनावों को लेकर कहा कि नगर चुनाव में कांग्रेस की लुटिया डूबेगी। देश में कांग्रेस खत्म हो गई प्रदेश में कांग्रेस खत्म हो गई अब नगरों में भी कांग्रेस खत्म हो गई। कांग्रेस के नेता की दावेदारी और सक्रियता को बताने के पीछे उनकी दलाली छुपी है। कांग्रेस नेता चंदा वसूलने का काम कर रहे हैं।

किसान बिल को लेकर कमलनाथ पर भड़के…
कमलनाथ सेठ ने कांग्रेस सरकार में यह अधिकार लिया था कि उनके उद्योगों के उत्पादक कहीं भी बिक सके। अब कांग्रेस ढोंग कर रही है। चंद किसान नेताओं ने प्रदर्शन करने की कोशिश की थी उन्हें रोकने का काम किया गया।

पूर्व मंत्री के विधानसभा उपाध्यक्ष पद मांगने को लेकर कहा
पूर्व मंत्री के विधानसभा उपाध्यक्ष पद मांगने पर विश्वास सारंग ने कहा कि वे किस कैपेसिटी में मांग कर रहे हैं। उपाध्यक्ष पद की परंपरा को कांग्रेस ने तोड़ा। हमने कभी परंपरा नहीं तोड़ी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आप भी जानें, Congress के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने क्यों कहा- ‘झूठ की खेती’ करती है भाजपा     |     आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे का दो दिवसीय लखनऊ दौरा आज से, सीतापुर भी जाएंगे     |     यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटी पश्चिम बंगाल के यात्रियों से भरी बस, 20 घायल     |     युवती ने घर फोन कर कहा बेहोश हो रही हूं, पुलिस ने चेक किया तो मैसेंजर पर प्रेमी से बात करती मिली     |     लखनऊ में न‍िकाह के तीसरे दिन घर में हाइवोल्‍टेज ड्रामा, गुस्‍साए युवक ने गोमती में लगाई छलांग     |     उत्‍तराखंड में कोरोना की वापसी, बुधवार को आए कोरोना के 110 नए मामले     |     राज्य के शिक्षक संघों को सरकार से आस, शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात     |     बीएमपी-दो टैंक से घुप्प अंधेरे में भी नहीं बचेंगे दुश्मन, ऑर्डनेंस फैक्ट्री ने आत्मनिर्भर भारत के तहत विकसित की नाइट साइट     |     रुतबा जमाने के लिए स्‍टोन क्रशर के मालिक ने गांव में की फायरिंग, दहशत में ग्रामीण     |     युवाओं को नागवार गुजरी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की ‘संस्कारी नसीहत’     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें-8418855555