राहत राशि न मिलने से भडक़े किसानों ने दिया धरना, कलेक्टर की दो टूक- नहीं मिलेगा मुआवजा

रतलाम: प्रदेश की शिवराज सरकार सरकार द्वारा किसानों के खाते में राहत राशि पहुंचाने और इससे रतलाम जिले के किसानों को वंचित रखने से नाराज किसानों ने कलेक्ट्रेट में जमकर प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि पूरे प्रदेश सहित रतलाम जिले में भी बारिश की वजह से सोयाबीन और अन्य फसलों को नुकसान हुआ था, लेकिन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा रतलाम जिले के किसानों को किसी भी प्रकार की कोई राहत राशि नहीं दी। कलेक्टर ने स्पष्ट शब्दों में किसानों से कहा नुकसान कम होने के कारण राहत राशि रतलाम जिले को नहीं मिलेगी। जो कुछ गांव में वाकई नुकसान हुआ है, उसकी जानकारी प्रदेश शासन को दे दी गई है

गुरूवार को राहत राशि मांग को लेकर जिले के किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे थे और यहा पर कलेक्टर गोपालचंद्र डाड को ज्ञापन देकर मुख्यमंत्री तक अपनी बात पहुंचाने की बात कर रहे थे। लेकिन शहर एसडीएम अभिषेक गेहलोत ज्ञापन लेने आए और बोले कलेक्टर सर मिटिंग में बैठे हैं, आप हमें ज्ञापन देदो। जिसके बाद किसान कलेक्टर को ज्ञापन देने की बात पर अड गए और वहीं धरने पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। थोड़ी देर के बाद नाराज किसानों ने नारेबाजी करते हुए कलेक्टर कार्यालय के अंदर प्रवेश किया ओर जमकर नारेबाजी की। जिसके बाद उन्हे समझाईश देकर बाहर निकाला और कलेक्टर गोपालचंद डाड ज्ञापन लेने पहुंचे। किसानों की मांग थी कि इस वर्ष सोयाबीन फसलो के नुकसान और अन्य फसल क्षति की राहत राशि अभी तक रतलाम जिले के किसानों को नहीं मिली है। प्रदेश के 35 लाख 50 हजार किसानों के खातो में 1600 करोड़ की राशि डाल दी गई है। लेकिन रतलाम जिले के किसानों को इसका लाभ नही मिला है। जबकि ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना ओर अन्य अधिकारियों ने भी खेतों में पहुंचकर नुकसान का आंकलन किया था। बावजूद जिले को एक रूपया भी राहत राशि जारी नहीं की गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आप भी जानें, Congress के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने क्यों कहा- ‘झूठ की खेती’ करती है भाजपा     |     आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे का दो दिवसीय लखनऊ दौरा आज से, सीतापुर भी जाएंगे     |     यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटी पश्चिम बंगाल के यात्रियों से भरी बस, 20 घायल     |     युवती ने घर फोन कर कहा बेहोश हो रही हूं, पुलिस ने चेक किया तो मैसेंजर पर प्रेमी से बात करती मिली     |     लखनऊ में न‍िकाह के तीसरे दिन घर में हाइवोल्‍टेज ड्रामा, गुस्‍साए युवक ने गोमती में लगाई छलांग     |     उत्‍तराखंड में कोरोना की वापसी, बुधवार को आए कोरोना के 110 नए मामले     |     राज्य के शिक्षक संघों को सरकार से आस, शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात     |     बीएमपी-दो टैंक से घुप्प अंधेरे में भी नहीं बचेंगे दुश्मन, ऑर्डनेंस फैक्ट्री ने आत्मनिर्भर भारत के तहत विकसित की नाइट साइट     |     रुतबा जमाने के लिए स्‍टोन क्रशर के मालिक ने गांव में की फायरिंग, दहशत में ग्रामीण     |     युवाओं को नागवार गुजरी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की ‘संस्कारी नसीहत’     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें-8418855555