पौड़ी में दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

पौड़ी। तहसील पौड़ी के एक राजस्व क्षेत्र में मानसिक रूप से दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक के खिलाफ पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित युवक घटना के बाद से फरार है। युवक पर नगदी चुराने का अरोप भी है। राजस्व पुलिस का कहना है कि जिला चिकित्सालय में पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

राजस्व उपनिरीक्षक मो. नासिर ने बताया कि क्षेत्र में मानसिक रूप से दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म का मामला आया है। नाबालिग पीड़िता के पिता ने इस संबंध में राजस्व पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है। राजस्व पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता के पिता ने बताया कि गुरुवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह अपनी पत्नी के साथ घर के बाहर आंगन में आग सेक रहे थे। उनकी नाबालिग दिव्यांग बेटी घर के अंदर कमरे में थी। कमरे में जाने के लिए घर के पीछे से भी दरवाजा था। आरोपित युवक ने पीछे के दरवाजे से घर में घुसकर उनकी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

जब वह कमरे के अंदर गए तो बेटी ने घटना की जानकारी दी। राजस्व उपनिरीक्षक मो. नासिर ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपित युवक के खिलाफ पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवक पर 15 हजार की नगदी चुराने का आरोप भी है। आरोपित घटना के बाद से ही फरार चल रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपित युवक आपराधिक पृष्ठभूमि का है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आप भी जानें, Congress के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने क्यों कहा- ‘झूठ की खेती’ करती है भाजपा     |     आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे का दो दिवसीय लखनऊ दौरा आज से, सीतापुर भी जाएंगे     |     यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटी पश्चिम बंगाल के यात्रियों से भरी बस, 20 घायल     |     युवती ने घर फोन कर कहा बेहोश हो रही हूं, पुलिस ने चेक किया तो मैसेंजर पर प्रेमी से बात करती मिली     |     लखनऊ में न‍िकाह के तीसरे दिन घर में हाइवोल्‍टेज ड्रामा, गुस्‍साए युवक ने गोमती में लगाई छलांग     |     उत्‍तराखंड में कोरोना की वापसी, बुधवार को आए कोरोना के 110 नए मामले     |     राज्य के शिक्षक संघों को सरकार से आस, शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात     |     बीएमपी-दो टैंक से घुप्प अंधेरे में भी नहीं बचेंगे दुश्मन, ऑर्डनेंस फैक्ट्री ने आत्मनिर्भर भारत के तहत विकसित की नाइट साइट     |     रुतबा जमाने के लिए स्‍टोन क्रशर के मालिक ने गांव में की फायरिंग, दहशत में ग्रामीण     |     युवाओं को नागवार गुजरी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की ‘संस्कारी नसीहत’     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें-8418855555