बहराइच में बरात में शामिल वाहन ने सात लोगों को रौंदा, गुस्साए ग्रामीणों ने वाहन पर क‍िया पथराव

बहराइच। मोतीपुर थाना क्षेत्र के खैरी समैसा गांव में रविवार देर रात बरात में डांस करने के दौरान बारातियों द्वारा लायी गयी बोलेरो गाड़ी ने सात लोगो को रौंद दिया। घटना से आक्रोशित घरातियों और ग्रामीणों ने बरातियों के गाड़ियों पर जमकर पथराव किया और लाठी डंडे चलाए। पथराव में बरातियों की कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में घायल लोगो को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

थाना क्षेत्र के खैरी समैंसा गांव में एक बरात आई हुई थी। बराती डीजे की धुन पर जमकर डांस कर रहे थे। इसी बीच बरातियों की बोलेरो गाड़ी ने ज्ञान प्रकाश समेत 7 लोगो को रौंद दिया। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बारातियों एवं उनके वाहनों पर जमकर पथराव किया। बरातियों के पांच बोलेरो वाहन में तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा लिखकर गाड़ी और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

ये हुए घायल

बोलेरो ने बरात में शामिल संदीप (16), संजय (25), सुमीत (12), ज्ञान प्रकाश (15), भग्गन(50), छैलू (40) निवासीगण खैरी समैसा को रौंद दिया। घायलों को तत्काल सीएचसी मोतीपुर ले जाया गया। चिकित्सकों ने ज्ञान प्रकाश, संजय, सुमित, छैलू को बहराइच रेफर कर दिया। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया गांव में शांति कायम है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आप भी जानें, Congress के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने क्यों कहा- ‘झूठ की खेती’ करती है भाजपा     |     आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे का दो दिवसीय लखनऊ दौरा आज से, सीतापुर भी जाएंगे     |     यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटी पश्चिम बंगाल के यात्रियों से भरी बस, 20 घायल     |     युवती ने घर फोन कर कहा बेहोश हो रही हूं, पुलिस ने चेक किया तो मैसेंजर पर प्रेमी से बात करती मिली     |     लखनऊ में न‍िकाह के तीसरे दिन घर में हाइवोल्‍टेज ड्रामा, गुस्‍साए युवक ने गोमती में लगाई छलांग     |     उत्‍तराखंड में कोरोना की वापसी, बुधवार को आए कोरोना के 110 नए मामले     |     राज्य के शिक्षक संघों को सरकार से आस, शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात     |     बीएमपी-दो टैंक से घुप्प अंधेरे में भी नहीं बचेंगे दुश्मन, ऑर्डनेंस फैक्ट्री ने आत्मनिर्भर भारत के तहत विकसित की नाइट साइट     |     रुतबा जमाने के लिए स्‍टोन क्रशर के मालिक ने गांव में की फायरिंग, दहशत में ग्रामीण     |     युवाओं को नागवार गुजरी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की ‘संस्कारी नसीहत’     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें-8418855555