मशहूर कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार

मुंबई। देश के मशहूर कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया को धोखाधड़ी के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। दिलीप छाबड़िया के खिलाफ आइपीसी की धारा 420, 465, 467, 468, 471, 120(बी) और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि दिलीप छाबड़िया डीसी डिजाइन के संस्थापक हैं और देश-विदेश में उनका काफी नाम है।

हालांकि, अभी तक मुंबई पुलिस ने दिलीप छाबड़िया के गिरफ्तारी को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। लेकिन न्‍यूज एजेंसी एएनआइ ने एक फोटो जारी की है, जिसमें दिलीप छाबड़िया को गिरफ्तार कर पुलिस वेन में बिठाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दिलीप छाबड़िया की एक लग्जरी कार भी जब्त की गई है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद उन्हें मुंबई पुलिस मुख्यालय में रखा गया है।

ऐसी जानकारी मिली है कि मुंबई पुलिस मंगलवार को इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी और आगे अधिक जानकारी का खुलासा करेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आप भी जानें, Congress के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने क्यों कहा- ‘झूठ की खेती’ करती है भाजपा     |     आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे का दो दिवसीय लखनऊ दौरा आज से, सीतापुर भी जाएंगे     |     यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटी पश्चिम बंगाल के यात्रियों से भरी बस, 20 घायल     |     युवती ने घर फोन कर कहा बेहोश हो रही हूं, पुलिस ने चेक किया तो मैसेंजर पर प्रेमी से बात करती मिली     |     लखनऊ में न‍िकाह के तीसरे दिन घर में हाइवोल्‍टेज ड्रामा, गुस्‍साए युवक ने गोमती में लगाई छलांग     |     उत्‍तराखंड में कोरोना की वापसी, बुधवार को आए कोरोना के 110 नए मामले     |     राज्य के शिक्षक संघों को सरकार से आस, शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात     |     बीएमपी-दो टैंक से घुप्प अंधेरे में भी नहीं बचेंगे दुश्मन, ऑर्डनेंस फैक्ट्री ने आत्मनिर्भर भारत के तहत विकसित की नाइट साइट     |     रुतबा जमाने के लिए स्‍टोन क्रशर के मालिक ने गांव में की फायरिंग, दहशत में ग्रामीण     |     युवाओं को नागवार गुजरी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की ‘संस्कारी नसीहत’     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें-8418855555