राहुल गांधी ने विदेश से किया ट्वीट, बेरोजगारी को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में बढ़ती बेरोजगारी और एक महीने से अधिक समय से चल रहे किसान आंदोलन को लेकर मोदी सरकार पर हमला करते हुए मंगलवार को कहा कि उसे किसान, मजदूर, गरीब तथा आम आदमी की नहीं बल्कि पूंजीपति मित्रों की चिंता है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया ‘युवा पर बेरोज़गारी की मार जनता पर महंगाई का अत्याचार,किसान पर ‘मित्रों’ वाले क़ानूनों का वार, यही है मोदी सरकार।’ इसके साथ ही उन्होंने एक खबर पोस्ट की जिसमें लिखा है कि नवंबर में 35 लाख लोगों से छीन गईं नौकरियां। देश में रोजगार घटा बेरोजगारी बढ़ी।

नवंबर 2020 में गई 35 लाख लोगों की नौकरी: सर्वे
राहुल गांधी ने सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) के कंज्यूमर पिरामिड हाउसहोल्ड सर्वे के आंकड़ें शेयर किए हैं, जिसमें कहा गया है कि अक्टूबर में 50 हजार लोगों नौकरियां गईं थी और नवंबर 2020 में भारत में 35 लाख लोगों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा। सर्वे के अनुसार, नवंबर 2020 में देश में कुल 39.36 करोड़ नौकरियां थीं, जो कि मार्च 2020 तिमाही के मुकाबले एक करोड़ कम हैं।

नानी से मिलने इटली गए हैं राहुल गांधी
कांग्रेस पार्टी की ओर से बताया गया है कि राहुल गांधी कुछ दिन के लिए देश के बाहर गए हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोमवार को बताया कि राहुल गांधी अपनी नानी से मिलने के लिए इटली गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘क्या यह गलत है? व्यक्तिगत दौरे करने का अधिकार सभी को है। भाजपा निम्न स्तर की राजनीति में लिप्त है। वे राहुल गांधी पर निशाना साध रहे हैं, क्योंकि वे केवल एक नेता को निशाना बनाना चाहते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आप भी जानें, Congress के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने क्यों कहा- ‘झूठ की खेती’ करती है भाजपा     |     आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे का दो दिवसीय लखनऊ दौरा आज से, सीतापुर भी जाएंगे     |     यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटी पश्चिम बंगाल के यात्रियों से भरी बस, 20 घायल     |     युवती ने घर फोन कर कहा बेहोश हो रही हूं, पुलिस ने चेक किया तो मैसेंजर पर प्रेमी से बात करती मिली     |     लखनऊ में न‍िकाह के तीसरे दिन घर में हाइवोल्‍टेज ड्रामा, गुस्‍साए युवक ने गोमती में लगाई छलांग     |     उत्‍तराखंड में कोरोना की वापसी, बुधवार को आए कोरोना के 110 नए मामले     |     राज्य के शिक्षक संघों को सरकार से आस, शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात     |     बीएमपी-दो टैंक से घुप्प अंधेरे में भी नहीं बचेंगे दुश्मन, ऑर्डनेंस फैक्ट्री ने आत्मनिर्भर भारत के तहत विकसित की नाइट साइट     |     रुतबा जमाने के लिए स्‍टोन क्रशर के मालिक ने गांव में की फायरिंग, दहशत में ग्रामीण     |     युवाओं को नागवार गुजरी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की ‘संस्कारी नसीहत’     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें-8418855555