भारत में अब तक 20 लोग कोरोना के नए स्ट्रेन से संक्रमित पाए गए

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से अब तक कुल 20 लोग संक्रमित पाए गए हैं। ये सभी लोग ब्रिटेन से आए हैं। समाचार एजेंसी एएनआइ ने इसकी जानकारी दी है। इससे पहले मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने विभिन्न राज्यों में छह लोगों के नए स्ट्रेन से संक्रमित होने की जानकारी दी थी। इसके बाद 14 और लोगों के नए स्ट्रेन से संक्रमित होने की पुष्टि हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रलय के अनुसार, 25 नवंबर से 23 दिसंबर के बीच ब्रिटेन से 33 हजार यात्री भारत आए हैं। इनमें से 114 लोग संक्रमित पाए गए। इनके सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए सरकारी प्रयोगशालाओं को भेजे दिए गए हैं।

नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (NCDC) में आठ नमूने, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल जीनोमिक्स (NIBMG) कल्याणी (कोलकाता के पास) में एक, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV), पुणे में एक, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल  हेल्थ एंड न्यूरो-साइंसेज हॉस्पिटल (NIMHANS) बेंगलुरु में सात, हैदराबाद स्थित कोशिका एवं आणविक जीवविज्ञान केंद्र (CCMB) में दो, दिल्ली के इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी (IGIB) में एक सैंपल में कोरोना का नया स्ट्रेन पाया गया है।। इन लोगों को कोरोना केयर सेंटर में सिंगल रूम आइसोलेशन में रखा गया है। इस बीच ब्रिटेन से आने-जाने वाले विमानों पर 7 जनवरी तक अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

Coronavirus New Strain Updates

अमेरिका में भी सामने आया मामला 

अमेरिका में ब्रिटेन में पाए गए कोरोना के नए स्ट्रेन का पहला मामला सामने आया है। समाचार एजेंसी रायटर के अनुसार कोलोराडो में यह मामला सामने आया है। यहां के गवर्नर जारेड पोलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। ब्रिटेन में पाए गए नए स्ट्रेन के मामले पहले से ही डेनमार्क, नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, इटली, स्वीडन, फ्रांस, स्पेन, स्विट्जरलैंड, जर्मनी, कनाडा, जापान, लेबनान और सिंगापुर में सामने आ गए हैं।

पाकिस्तान में भी नए स्ट्रेन का मामला सामने आया

पाकिस्तान में मंगलवार को ब्रिटेन में पाए गए नए कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन का पहला मामला सामने आया। नए स्ट्रेन के कुल तीन मामले सामने आए हैं। सिंध स्वास्थ्य विभाग का हवाला देते हुए, डॉन ने बताया कि ब्रिटेन से लौटे 12 लोगों के नमूने जीनोटाइपिंग के लिए लिए गए थे, जिनमें से छह पॉजिटिव थे और तीन के नए स्ट्रेन से संक्रमित होने के बारे में पता चला।

जापान में दक्षिण अफ्रीका में सामने आए कोरोना के नए स्ट्रेन के मामले की पुष्टि

वहीं, जापान में दक्षिण अफ्रीका में सामने आए कोरोना के नए स्ट्रेन का मामला सामने आया है। समाचार एजेंसी एएनआइ ने जापान टाइम्स के हवाले से इसकी जानकारी दी है। 19 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका से लौटी महिला इस नए स्ट्रेन से संक्रमित पाई गई है। इसके अलावा इसी महीने ब्रिटेन में पाए गए कोरोना के नए स्ट्रेन से छह लोग संक्रमित मिले हैं। जापान में नए स्ट्रेन अब तक कुल 15 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आप भी जानें, Congress के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने क्यों कहा- ‘झूठ की खेती’ करती है भाजपा     |     आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे का दो दिवसीय लखनऊ दौरा आज से, सीतापुर भी जाएंगे     |     यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटी पश्चिम बंगाल के यात्रियों से भरी बस, 20 घायल     |     युवती ने घर फोन कर कहा बेहोश हो रही हूं, पुलिस ने चेक किया तो मैसेंजर पर प्रेमी से बात करती मिली     |     लखनऊ में न‍िकाह के तीसरे दिन घर में हाइवोल्‍टेज ड्रामा, गुस्‍साए युवक ने गोमती में लगाई छलांग     |     उत्‍तराखंड में कोरोना की वापसी, बुधवार को आए कोरोना के 110 नए मामले     |     राज्य के शिक्षक संघों को सरकार से आस, शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात     |     बीएमपी-दो टैंक से घुप्प अंधेरे में भी नहीं बचेंगे दुश्मन, ऑर्डनेंस फैक्ट्री ने आत्मनिर्भर भारत के तहत विकसित की नाइट साइट     |     रुतबा जमाने के लिए स्‍टोन क्रशर के मालिक ने गांव में की फायरिंग, दहशत में ग्रामीण     |     युवाओं को नागवार गुजरी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की ‘संस्कारी नसीहत’     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें-8418855555