बर्ड फ्लू को लेकर कन्फ्यूजन में शिवराज सरकार, मांस की विक्री पर दो मंत्रियों के दो अलग बयान

भोपाल: कोरोना संकट के बीच पक्षियों में फैले वायरस से सारे देश में टेंशन बढ़ा दी है। राजस्थान के बाद अब मध्य प्रदेश के कई जिलों में अब तक 7 सौ से ज्यादा पक्षियों की मौत हो चुकी है। लेकिन मध्य प्रदेश सरकार बर्ड फ्लू को लेकर कन्फ्यूजन में लग रही है। पक्षियों में बढ़ते फ्लू को लेकर मांस पर प्रतिबंध को लेकर शिवराज सिंह चौहान के दो मंत्रियों ने अलग अलग बयान जारी किए हैं।

दरअसल, जहां एक तरफ बर्ड फ्लू को लेकर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग का ने मांस की दुकान पर प्रतिबंध नहीं लगाने की बात कही है तो वहीं दूसरी ओर पशुपालन मंत्री प्रेम पटेल के अनुसार मांस की दुकान पर प्रतिबंध लगाया जाएगा और जल्द ही इसके लिए एडवाइजरी जारी की जाएगी।

वहीं इंदौर दौरे पर पहुंचे सीएम शिवराज सिंह ने बर्ड फ्लू को लेकर कहा कि बर्ड फ्लू को लेकर आज ही मैंने समीक्षा बैठक की है। किसी को चिंता की आवश्यकता नहीं है। कई कौओं में लक्षण पाए गए हैं लेकिन ऐसा लक्षण किसी भी पोल्ट्री फॉर्म में नहीं है। रैंडम ली चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं।

सभी कलेक्टरों को निर्देशित कर दिया गया है जिले में जितने भी पोल्ट्री फॉर्म हैं उनके संचालकों से बात करके पूरी गाइडलाइन जारी की जाएगी। उनके हिसाब से पोल्ट्री फॉर्म चलेंगे दक्षिण के राज्यों में मुर्गा- मुर्गी में लक्षण पाए गए हैं। उधर से जो भी मुर्गा-मुर्गी आते हैं उस पर हम रोक लगाएंगे। चिंता की आवश्यकता नहीं है। हम पूरी स्थिति पर नियंत्रण रखे हुए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आप भी जानें, Congress के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने क्यों कहा- ‘झूठ की खेती’ करती है भाजपा     |     आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे का दो दिवसीय लखनऊ दौरा आज से, सीतापुर भी जाएंगे     |     यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटी पश्चिम बंगाल के यात्रियों से भरी बस, 20 घायल     |     युवती ने घर फोन कर कहा बेहोश हो रही हूं, पुलिस ने चेक किया तो मैसेंजर पर प्रेमी से बात करती मिली     |     लखनऊ में न‍िकाह के तीसरे दिन घर में हाइवोल्‍टेज ड्रामा, गुस्‍साए युवक ने गोमती में लगाई छलांग     |     उत्‍तराखंड में कोरोना की वापसी, बुधवार को आए कोरोना के 110 नए मामले     |     राज्य के शिक्षक संघों को सरकार से आस, शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात     |     बीएमपी-दो टैंक से घुप्प अंधेरे में भी नहीं बचेंगे दुश्मन, ऑर्डनेंस फैक्ट्री ने आत्मनिर्भर भारत के तहत विकसित की नाइट साइट     |     रुतबा जमाने के लिए स्‍टोन क्रशर के मालिक ने गांव में की फायरिंग, दहशत में ग्रामीण     |     युवाओं को नागवार गुजरी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की ‘संस्कारी नसीहत’     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें-8418855555