कर्नाटक: उडुपी में बड़ा हादसा, बिजली गिरने से रेडियो स्टेशन के पास होटल में लगी भीषण आग

उडुपी/नई दिल्ली। कर्नाटक के उडुपी में बुधवार देर रात रेडियो स्टेशन के पास एक होटल में बिजली गिरने के कारण भीषण आग लग गई है। समाचार एजेंसी एएनआई ने यह जानकारी दी है। इस बीच समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने सामान्य बीमा प्रदाता कंपनियों से आग व संबंधित जोखिम से बचाव के लिए मानक बीमा पॉलिसी लाने को कहा है।

इरडा ने कहा कि स्टैंडर्ड फायर एंड स्पेशल पेरिल्स (एसएफएसपी) की जगह अब आग व प्राकृतिक तबाही से संबंधित तीन नई पॉलिसी लाई जाएंगी। इस संबंध में दिशानिर्देश जारी करते हुए इरडा ने इसे एक अप्रैल, 2021 से लागू करने की बात कही है। घरों के लिए भारत गृह रक्षा पॉलिसी, पांच करोड़ रुपये तक के उद्यम के लिए भारत सूक्ष्म उद्यम सुरक्षा पॉलिसी व पांच से 50 करोड़ रुपये के उद्यम के लिए भारत लघु उद्यम सुरक्षा पॉलिसी होगी। ये पॉलिसी उन सभी बीमा प्रदाता कंपनियों द्वारा लानी अनिवार्य होंगी जो आग व संबंधित संकट से बचाव के लिए बीमा सुविधा दे रही हैं।

भारत गृह रक्षा पॉलिसी के अंतर्गत आग, प्राकृतिक तबाही, आतंकी घटना व दंगे से हुए नुकसान व अन्य कई प्रकार की क्षति को कवर किया गया है। इस पॉलिसी के अंतर्गत सामान्य तौर पर 10 लाख रुपये तक की क्षतिपूर्ति का प्रावधान है। ग्राहक इससे अधिक का बीमा कवर भी करा सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आप भी जानें, Congress के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने क्यों कहा- ‘झूठ की खेती’ करती है भाजपा     |     आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे का दो दिवसीय लखनऊ दौरा आज से, सीतापुर भी जाएंगे     |     यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटी पश्चिम बंगाल के यात्रियों से भरी बस, 20 घायल     |     युवती ने घर फोन कर कहा बेहोश हो रही हूं, पुलिस ने चेक किया तो मैसेंजर पर प्रेमी से बात करती मिली     |     लखनऊ में न‍िकाह के तीसरे दिन घर में हाइवोल्‍टेज ड्रामा, गुस्‍साए युवक ने गोमती में लगाई छलांग     |     उत्‍तराखंड में कोरोना की वापसी, बुधवार को आए कोरोना के 110 नए मामले     |     राज्य के शिक्षक संघों को सरकार से आस, शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात     |     बीएमपी-दो टैंक से घुप्प अंधेरे में भी नहीं बचेंगे दुश्मन, ऑर्डनेंस फैक्ट्री ने आत्मनिर्भर भारत के तहत विकसित की नाइट साइट     |     रुतबा जमाने के लिए स्‍टोन क्रशर के मालिक ने गांव में की फायरिंग, दहशत में ग्रामीण     |     युवाओं को नागवार गुजरी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की ‘संस्कारी नसीहत’     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें-8418855555