राष्ट्रपति ने लोहड़ी, मकर संक्रांति पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं, कहा- किसानों का देश के विकास में अहम योगदान
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को कहा कि खेती और किसानों ने देश के विकास और प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल, भोगली बिहु, उत्तरायण और पौष पर्व के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं। कोविंद ने कहा, ये त्योहार हमारे किसानों के अथक परिश्रम और उद्यम को सम्मान देने का भी अवसर होते हैं।
राष्ट्रपति ने कहा- त्योहार पूरे भारत में अलग-अलग रूपों में मनाए जाते हैं
राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी बयान के अनुसार, कोविंद ने कहा कि ये त्योहार पूरे भारत में अलग-अलग रूपों में मनाए जाते हैं। लेकिन यह नई फसल के कटने से जुड़ा आनंद और उत्सव का अवसर होता है। उन्होंने कहा कि पवित्र स्नान, विशेष पूजा, दान-पुण्य और अन्य अनुष्ठानों के जरिये लोग ये त्योहार मनाते हैं।
राष्ट्रपति ने त्योहारों से समृद्धि व खुशहाली बढ़ने की कामना की
उन्होंने इन त्योहारों के माध्यम से लोगों में परस्पर शांति और एकता की भावना और मजबूत होने तथा देश में समृद्धि व खुशहाली बढ़ने की कामना की।
Warning: A non-numeric value encountered in /home/khabartrack/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/func-review-rating.php on line 212
Warning: A non-numeric value encountered in /home/khabartrack/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/func-review-rating.php on line 213
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.