BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा आज से लखनऊ के दो दिनी प्रवास पर, बूथ अध्यक्ष के साथ संगठन प्रमुखों से होगी वार्ता
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का आज से लखनऊ के दो दिन के प्रवास पर रहेंगे। माना जा रहा है कि उनका दौरान प्रदेश में पंचायत चुनाव के साथ ही सरकार तथा संगठन के काम की समीक्षा के लिए है। दो दिनी प्रवास पर उनकी सरकार और संगठन के साथ लगातार बैठक होगी। इसके साथ वह पार्टी के बूथ अध्यक्ष और प्रबुद्धजन सम्मेलन में भी शामिल होंगे।
सबका साथ, सबका विकास पर जोर देने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का प्रवास कार्यक्रम भी इसी रीति-नीति के इर्दगिर्द नजर आ रहा है। दो दिवसीय प्रवास के लिए आज लखनऊ पहुंच रहे नड्डा सरकार और संगठन के दिग्गजों से लेकर बूथ अध्यक्षों के साथ काफी अहम बैठक करेंगे। प्रबुद्धजन सम्मेलन में भी शामिल होंगे। वह इस छोटे दौरे से भी बड़ी ‘सैंपल टेस्टिंग’ कर सकते हैं।
भाजपा के निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नड्डा दोपहर करीब 1.30 बजे लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अमौसी पहुंचेंगे। यहां पार्टी कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद शाम चार बजे प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों और क्षेत्रीय अध्यक्षों के साथ बैठक होगी। इसके बाद मंत्रियों के साथ उनकी मंत्रणा होगी। उन्होंने रात नौ बजे पार्टी की कोर कमेटी की बैठक बुलाई गई है। शुक्रवार को सुबह 9.45 बजे नड्डा चिनहट ग्रामीण (लखनऊ) मंडल की बैठक करेंगे। इसके बाद वह 11 बजे सीएमएस, गोमतीनगर विस्तार में महानगर और जिला के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करेंगे। दोपहर 12.30 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी मुख्यालय में अवध और कानपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों के साथ संगठन पर चर्चा करेंगे। उनकी दोपहर तीन बजे अवध क्षेत्र के भाजपा सांसदों और विधायकों के साथ बैठक है। शाम चार बजे सोशल मीडिया वॉलंटियर्स को संबोधित करेंगे। वह शाम 5.30 बजे नड्डा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में शामिल होंगे।
मंत्रिमंडल विस्तार तथा बदलाव की चर्चा
भाजपा के दस विधान परिषद प्रत्याशी गुरुवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित हो जाएगा। इसके साथ ही मंत्रिमंडल में विस्तार की चर्चा चल रही है। पंचायत चुनाव आसन्न हैं। इसके साथ पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां भी तेज कर दी हैं। ऐसे में राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर कार्यक्रम की तैयारियों का सिलसिला बुधवार को देश शाम तक चलता रहा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, सीएमएस गोमती नगर सहित अन्य कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही सभी ने अलग-अलग बैठकें कर कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी।
Warning: A non-numeric value encountered in /home/khabartrack/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/func-review-rating.php on line 212
Warning: A non-numeric value encountered in /home/khabartrack/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/func-review-rating.php on line 213