पूर्व भारतीय ऑलराउंडर की पत्नी कोरोना पॉजिटिव, पूरा परिवार हुआ होम क्वारंटाइन

कोलकाता। कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या भारत में लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं खेल राज्यमंत्री लक्ष्मी रतन शुक्ला की पत्नी के कोरोना से संक्रमित होने की खबर आई। जानकारी के मुताबिक लक्ष्मी की पत्नी स्मिता सांन्याल शुक्ला कोरोना से संक्रमित हो गई हैं।

कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या पिछले कुछ दिनों में ज्यादा ही बढ़ी है। कोलकाता में भी इसकी संख्या में बढोतरी हुई है और सरकार इस पर रोक लगाने के हर उपाय कर रही है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोलकाता के मौजूदा खेल राज्यमंत्री लक्ष्मी की पत्नी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं।

कोरोना की रिपोर्ट को पॉजिटिव आने के बाद से घर में ही उनका इलाज चल रहा है। लक्ष्मी रतन शुक्ला व परिवार के अन्य सदस्य भी होम क्वारंटाइन में चले गए हैं। स्मिता स्वास्थ्य विभाग में उप सचिव के पद पर हैं। पिछले कुछ दिनों से उन्हें बुखार था। कोरोना की जांच कराने पर उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसके बाद घर में ही उनका इलाज शुरू किया गया है।

लक्ष्मी रतन शुक्ला ने बताया कि वे, उनके पिता और दोनों बच्चे भी होम क्वारंटाइन में चले गए हैं।गौरतलब है कि इससे पहले बंगाल के पूर्व क्रिकेटर एवं वर्तमान में बंगाल क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव स्नेहाशीष गांगुली की पत्नी भी कोरोना संक्रमित हो गई थीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आप भी जानें, Congress के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने क्यों कहा- ‘झूठ की खेती’ करती है भाजपा     |     आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे का दो दिवसीय लखनऊ दौरा आज से, सीतापुर भी जाएंगे     |     यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटी पश्चिम बंगाल के यात्रियों से भरी बस, 20 घायल     |     युवती ने घर फोन कर कहा बेहोश हो रही हूं, पुलिस ने चेक किया तो मैसेंजर पर प्रेमी से बात करती मिली     |     लखनऊ में न‍िकाह के तीसरे दिन घर में हाइवोल्‍टेज ड्रामा, गुस्‍साए युवक ने गोमती में लगाई छलांग     |     उत्‍तराखंड में कोरोना की वापसी, बुधवार को आए कोरोना के 110 नए मामले     |     राज्य के शिक्षक संघों को सरकार से आस, शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात     |     बीएमपी-दो टैंक से घुप्प अंधेरे में भी नहीं बचेंगे दुश्मन, ऑर्डनेंस फैक्ट्री ने आत्मनिर्भर भारत के तहत विकसित की नाइट साइट     |     रुतबा जमाने के लिए स्‍टोन क्रशर के मालिक ने गांव में की फायरिंग, दहशत में ग्रामीण     |     युवाओं को नागवार गुजरी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की ‘संस्कारी नसीहत’     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें-8418855555