प्रधुम्न सिंह तोमर ने कमलनाथ पर कसा तंज, बोले- वोट लेने के लिए डेरा डालने आ रहे हैं चंबल

ग्वालियर: मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार के कैबीनेट मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर ने पूर्व सीएम कमलनाथ पर तंज कसा है। तोमर ने हुए कहा कि जब वे मुख्यमंत्री थे तब उन्हें ग्वालियर चंबल की याद नहीं आई आज जब उन्हें वोट लेने है तो यहां पड़ाव डालने आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विकास दुबे पकड़ा गया तब भी सवाल वह मारा गया तब भी सवाल कांग्रेस सिर्फ आरोप प्रत्यारोपों में विश्वास रखती हैं।

तोमर कैबीनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार ग्वालियर आये और सर्वप्रथम वे छत्री स्थल पहुंचे और कैलाशवासी माधवराव सिंधिया और राजमाता विजयाराजे सिंधिया को पुष्पांजलि अर्पित कर आशीर्वाद लिया। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा आज कोरोना संकट को दूर करना हमारी पहली प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को इस अंचल की चिंता है और वे खुद यहां आ रहे हैं। आगामी उपचुनाव की चुनौती पर कहा आज कोरोना बड़ी चुनौती हैं लेकिन बीजेपी सरकार विकास पर विश्वास रखती है और उपचुनाव में जनता उन्ही की पार्टी को चुनेगी।

कैबीनेट मंत्री तोमर ने उपचुनाव में ग्वालियर को अपना मुख्यालय बनाने पर कांग्रेस और कमलनाथ को आड़े हाथों लेते हुए कहा जब कमलनाथ मुख्यमंत्री थे तब उन्हें ग्वालियर चंबल की और यहां के विकास की याद नहीं आई एक बार भी वे यहां नहीं झांके आज जब वोट की जरूरत हैं तो वे खुद यहां डेरा डालेंगे लेकिन जनता सब जानती हैं उनको सही जबाब देगी।कैबीनेट मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर ने विभागों के बंटवारे में देरी के सवाल पर कहा कि यह मुख्यमंत्री के अधिकार क्षेत्र की बात है।

आपसी खींचतान से इंकार करते हुए तोमर ने कहा जल्द विभागों का बंटवारा हो जायेगा। जबकि कानपुर के गेंगेस्टर मामले में बीजेपी सरकार पर कांग्रेस के आरोप पर उन्होंने कहा कि जब उज्जैन से गिरफ्तार किया तो कांग्रेस ने सवाल उठाये अब जब वह मारा गया तो फिर आरोप लगा रहे हैं कांग्रेस का काम ही अब यही बचा हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आप भी जानें, Congress के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने क्यों कहा- ‘झूठ की खेती’ करती है भाजपा     |     आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे का दो दिवसीय लखनऊ दौरा आज से, सीतापुर भी जाएंगे     |     यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटी पश्चिम बंगाल के यात्रियों से भरी बस, 20 घायल     |     युवती ने घर फोन कर कहा बेहोश हो रही हूं, पुलिस ने चेक किया तो मैसेंजर पर प्रेमी से बात करती मिली     |     लखनऊ में न‍िकाह के तीसरे दिन घर में हाइवोल्‍टेज ड्रामा, गुस्‍साए युवक ने गोमती में लगाई छलांग     |     उत्‍तराखंड में कोरोना की वापसी, बुधवार को आए कोरोना के 110 नए मामले     |     राज्य के शिक्षक संघों को सरकार से आस, शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात     |     बीएमपी-दो टैंक से घुप्प अंधेरे में भी नहीं बचेंगे दुश्मन, ऑर्डनेंस फैक्ट्री ने आत्मनिर्भर भारत के तहत विकसित की नाइट साइट     |     रुतबा जमाने के लिए स्‍टोन क्रशर के मालिक ने गांव में की फायरिंग, दहशत में ग्रामीण     |     युवाओं को नागवार गुजरी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की ‘संस्कारी नसीहत’     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें-8418855555