मध्य प्रदेश की शिवराज चौहान सरकार में कल होगा विभागों का बंटवारा

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट विस्तार के 9 दिन बाद अब विभागों का बंटवारा किया जाएगा। मध्य प्रदेश सरकार के 28 मंत्रियों को 12 जुलाई को मंत्रालय सौंपा जाएगा। भाजपा में आपसी कलह के चलते मंत्रालय के बंटवारों में देरी हो गई। मंत्रालय के बंटवारों में हुई देरी को लेकर सीएम चौहान ने बताया कि मैं रविवार को मंत्रालय के सभी विभागों का बंटवारा करूंगा।

कैबिनेट विस्तार के बाद सीएम शिवराज चौहान ने दो जुलाई को दिल्ली में आकर भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की थी। सीएम शिवराज चौहान ने दिल्ली में मंत्रालय के विभागों को लेकर चर्चा की थी। इस मुलाकात के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी विधायकों को मंत्रिमंडल में कौन सा विभाग मिले यह चर्चा का विषय रहा।

28 मंत्रियों में कम से कम एक दर्जन ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी शामिल हैं। कथित तौर पर कैबिनेट में उनके शामिल होने के कारण भाजपा के विधायकों में नाराजगी है।

बता दें कि कांग्रेस की कमलनाथ सरकार गिरने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने 23 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद जुलाई के शुरुआत में मंत्रिमंडल विस्तार किया गया था। इसमें 28 मंत्रियों ने शपथ ली थी। जिसमें 20 कैबिनेट मंत्री और 8 राज्य मंत्री शामिल हैं।

कैबिनेट विस्तार के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर किया था हमला

मौजूदा कैबिनेट विस्‍तार में कांग्रेस छोड़ भाजपा में मार्च में शामिल हुए सिंधिया के समर्थकों को बड़ी संख्‍या में जगह मिली है। कैबिनेट विस्‍तार के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए सिंधिया ने कांग्रेस पर अपना एवं अपने समर्थकों की छबि खराब करने का आरोप लगाया था। उन्‍होंने कहा था कि मैं कांग्रेस को पूर्ण रूप से जवाब दूंगा और इसमें कोई शंका नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही सिंधिया ने कहा था कि मैं कमलनाथ और दिग्विजय सिंह जी को कहना चाहता हूं कि ‘टाइगर अभी जिंदा है’।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आप भी जानें, Congress के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने क्यों कहा- ‘झूठ की खेती’ करती है भाजपा     |     आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे का दो दिवसीय लखनऊ दौरा आज से, सीतापुर भी जाएंगे     |     यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटी पश्चिम बंगाल के यात्रियों से भरी बस, 20 घायल     |     युवती ने घर फोन कर कहा बेहोश हो रही हूं, पुलिस ने चेक किया तो मैसेंजर पर प्रेमी से बात करती मिली     |     लखनऊ में न‍िकाह के तीसरे दिन घर में हाइवोल्‍टेज ड्रामा, गुस्‍साए युवक ने गोमती में लगाई छलांग     |     उत्‍तराखंड में कोरोना की वापसी, बुधवार को आए कोरोना के 110 नए मामले     |     राज्य के शिक्षक संघों को सरकार से आस, शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात     |     बीएमपी-दो टैंक से घुप्प अंधेरे में भी नहीं बचेंगे दुश्मन, ऑर्डनेंस फैक्ट्री ने आत्मनिर्भर भारत के तहत विकसित की नाइट साइट     |     रुतबा जमाने के लिए स्‍टोन क्रशर के मालिक ने गांव में की फायरिंग, दहशत में ग्रामीण     |     युवाओं को नागवार गुजरी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की ‘संस्कारी नसीहत’     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें-8418855555