कैबिनेट विस्तार के नौ दिन बाद आज होगा मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा

ग्वालियर।  मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार के कैबिनेट विस्तार के 9 दिन बाद आज विभागों का आवंटन होगा। राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को इसकी जानकारी दी थी। चौहान ने इस दौरान कहा कि विभागों का आवंटन मेरा कर्तव्य है। आज मैं ग्वालियर में हूं और कल आवंटन करूंगा। वह इस दौरान कोरोना महामारी से निपटने के लिए तैयारियों का आकलन करने के लिए ग्वालियर स्मार्ट सिटी कमांड सेंटर पहुंचे थे।

राज्य में शिवराज सरकार में शामिल होने वाले 28 मंत्रियों को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 2 जुलाई को भोपाल के राजभवन में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बता दें कि यह शिवराज सरकार का दूसरा मंत्रिमंडल विस्तार था। इससे पहले 23 मार्च को राज्य की सत्ता में वापस आने के बाद शिवराज ने अप्रैल में पहली बार मंत्रीमंडल का विस्तार किया था। इस दौरान केवल पांच मंत्री मंत्रिमंडल में शामिल हुए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आप भी जानें, Congress के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने क्यों कहा- ‘झूठ की खेती’ करती है भाजपा     |     आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे का दो दिवसीय लखनऊ दौरा आज से, सीतापुर भी जाएंगे     |     यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटी पश्चिम बंगाल के यात्रियों से भरी बस, 20 घायल     |     युवती ने घर फोन कर कहा बेहोश हो रही हूं, पुलिस ने चेक किया तो मैसेंजर पर प्रेमी से बात करती मिली     |     लखनऊ में न‍िकाह के तीसरे दिन घर में हाइवोल्‍टेज ड्रामा, गुस्‍साए युवक ने गोमती में लगाई छलांग     |     उत्‍तराखंड में कोरोना की वापसी, बुधवार को आए कोरोना के 110 नए मामले     |     राज्य के शिक्षक संघों को सरकार से आस, शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात     |     बीएमपी-दो टैंक से घुप्प अंधेरे में भी नहीं बचेंगे दुश्मन, ऑर्डनेंस फैक्ट्री ने आत्मनिर्भर भारत के तहत विकसित की नाइट साइट     |     रुतबा जमाने के लिए स्‍टोन क्रशर के मालिक ने गांव में की फायरिंग, दहशत में ग्रामीण     |     युवाओं को नागवार गुजरी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की ‘संस्कारी नसीहत’     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें-8418855555