भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह का युवा मोर्चा अध्यक्ष परवेश कटियार की टीम ने किया भव्य स्वागत
सन्दलपुर कानपुर देहात- भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के पंचायत चुनाव प्रभारी दयाशंकर सिंह का सन्दलपुर में भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष परवेश कटियार की टीम ने किया जोरदार स्वागत। पंचायत चुनाव में आरक्षण सूची आने के बाद पार्टी ने क्षेत्र में विजय की तैयारी शुरू कर दी है। जिसको लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष का जिले भर में जोरदार दौर चल रहा है। जहां प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह का रसूलाबाद एक कार्यकम में जाते समय सन्दलपुर स्थित राज पैलेस पर युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत करते हुए प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया है। इस दौरान उन्होंने युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष परवश कटियार की टीम द्वारा किये गए स्वागत पर परवेश कटियार और टीम का आभार व्यक्त किया। वहीं उन्होंने कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव में जुट जाने का आव्हान किया, उन्होंने कहा पंचायत व्यवस्था को विकास युक्त और पारदर्शी एवं मजबूत बनाने के लिए पार्टी प्रत्याशी को अपने क्षेत्रों से जीतकर भेंजे। वहीं उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान भी मौजूद रहे। इस मौके पर रत्नेश कटियार, भाजयुमो जिला मंत्री पुष्पेंद्र दिवाकर, विकाश कटियार, जिला मीडिया प्रभारी प्रशान्त गौतम, मंडल अध्यक्ष कमलजीत निषाद, अमित गौर, शिवम गौर, मोहित कटियार, ऋषभ कटियार, अभिषेक गुप्ता, अंकित दोहरे, आदि युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Warning: A non-numeric value encountered in /home/khabartrack/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/func-review-rating.php on line 212
Warning: A non-numeric value encountered in /home/khabartrack/public_html/wp-content/themes/publisher/includes/func-review-rating.php on line 213