‘आधी आबादी” का मान-सम्मान और यशोगान
रायबरेली : सोमवार का दिन आधी आबादी यानी नारी शक्ति के नाम रहा। इस मौके पर सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। हक-हकूक और स्वाभिमान की बातें हुईं। साथ ही कृत्यों का बखान भी हुआ।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज में समारोह हुआ। प्रशासनिक अधिकारियों ने इसकी अध्यक्षता की। तमाम जनप्रतिनिधि भी इसमें शामिल हुए। हर किसी ने पुरुषों को टक्कर दे रही आधी आबादी का उत्साह बढ़ाया। विभिन्न क्षेत्रों में अच्छे कार्य करने वाली 25 महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। वहीं, गुरुबक्शगंज एसओ संतोष कुमारी का लखनऊ में मुख्यमंत्री ने सम्मान किया।
समारोह के दौरान विधायक दल बहादुर कोरी ने कहा कि महिलाएं स्वयं को जानें और अपनी ताकत को पहचानें। उन्होंने महिलाओं से खुद शिक्षित होने और अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने की बात कही। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाएं स्वयं में पूरी तरह से सक्षम हैं। एसपी श्लोक कुमार ने कहा कि ²ढ़ संकल्प, मजबूत इरादों और बुलंद हौसलों से किया गया कोई भी कार्य विफल नहीं होता। महिला सुरक्षा से जुड़ी जानकारियां भी दी गईं। उधर, कृषि विज्ञान केंद्र में कार्यक्रम के दौरान महिला समूहों के महत्व के बारे में बताया गया।
सेनेटरी पैड बैंक की शुरुआत
जेसीआइ जेसिरेट विग की ओर से महिला थाने में सेनेटरी पैड बैंक की शुरुआत की गई। इसका उद्घाटन महिला थानाध्यक्ष उमा अग्रवाल ने किया। विग चेयरपर्सन पूजा मुकुल श्रीवास्तव ने सभी का स्वागत किया। दीपिका खन्ना, प्रभात श्रीवास्तव, ऋषि अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, अध्यक्ष गोविद खन्ना, यूनिक जीवदानी, सुरभि अग्रवाल, राकेश चंदानी मौजूद रहे।
इनसेट
इन अफसरों को मिला सम्मान
सदर की एसडीएम अंशिका दीक्षित, सलोन दिव्या ओझा, महराजगंज सविता यादव, सलोन बीडीओ ऋचा सिंह, डलमऊ की सुषमा देवी, जिला मिशन प्रबंधक एनआरएलएम शैलेष तिवारी, महिला कल्याण अधिकारी शैफाली सिंह, इसी महकमे की जिला समन्वयक पूजा शुक्ला, प्रशासनिक अधिकारी मंजू दीक्षित, अल्प संख्यक अधिकारी सुनीता चौरसिया, जिला उद्योग उपायुक्त नेहा सिंह को सम्मानित किया गया।
इनसेट पुलिस कर्मियों और शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्र पुलिस विभाग की वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रतिभा त्रिपाठी, यातायात निरीक्षक रेखा सिंह, सीडीपीओ संध्या श्रीवास्तव, एआरपी डीह नुपुर त्रिपाठी को भी सम्मानित किया गया। शिक्षक नेहा वर्मा, सपना वाजपेयी, मीना तिवारी, साधना शर्मा, मिताली विश्वकर्मा, वंदना द्विवेदी के अलावा रेनू चौधरी व मिथिलेश का भी सम्मान हुआ। एक दिन की एसपी बनी ट्रेनर मार्शल आर्ट डिपी तिवारी, एक दिन की एसडीएम अनामिका, प्रगतिशील किसान अमावां के बैरमपुर की रुकमणी देवी, हरचंदपुर की ब्रह्मकुमारी, ग्रेफलिग खिलाड़ी सबा बुतूल आब्दी को भी प्रशस्तिपत्र प्रदान किया गया। इनसेट इंटर की छात्रा बनी डीआइओएस
मिशन शक्ति के तहत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा पायल अवस्थी को एक दिन का डीआइओएस बनाया गया। इस दौरान प्रभारी डीआइओएस ने समस्याएं सुनीं। बाद में डीआइओएस ने चंद्रशेखर मालवीय ने उन्हें साइकिल और पाठ्य सामग्री प्रदान की।