बंगाल की धरती पर पीएम और “राम लला” के दर्शन करेंगे अक्षय कुमार, आज इन खबरों पर रहेगी नजर

कोरोना के दूसरे लहर की आशंका ने एक बार फिर देश के माथे पर चिंता की लकीर खींच दी है। जहां एक तरफ कोरोना कई राज्यों में आतंक फैला रहा है तो वहीं दूसरी तरफ विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी प्रचार भी चरम पर है। आज एक बार फिर देश की नजर बंगाल के सियासी घमासान की तरफ टिक गई है। ममता के तीखे तेवर के बीच आज बंगाल की धरती पर पीएम मोदी की रैली होगी। वहीं बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी  फिल्म रामसेतु के मुहूर्त पूजन के लिए आज अयोध्या पहुचेंगे। इसी तरह की दिलचस्प और बड़ी खबरें हम पल पल आप तक पहुंचाते रहेंगे।

अहमदाबाद में आज से जिम, स्पोर्ट्स क्लब बंद
गुजरात के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद में आज से सभी सार्वजनिक पार्क,  जिम, स्पोर्ट्स क्लब और चिड़ियाघर बंद रखने की घोषणा की गई है। राज्य सरकार ने चार महानगरों अहमदाबाद, राजकोट, सूरत और वडोदरा में आज से 31 मार्च तक रात्रि कर्फ्यू का समय दो घंटे बढ़ा कर रात 12 बजे से सुबह 6 की जगह रात 10 से सुबह 6 बजे तक कर दिया है।

असम और बंगाल दौरे पर पीएम माेदी 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज असम और पश्चिम बंगाल में चुनावी मोर्चा संभालेंगे। वह बंगाल के पुरुलिया और असम के करीमगंज जिले में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा के बाद दोनों राज्यों में उनकी पहली रैली है।  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के तहत आठ चरणों में मतदान होना है जबकि असम में यह तीन चरणों में संपन्न होगा। भाजपा पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से हटाने के लिए संघर्षरत है, वहीं असम में लगातार दूसरी बार सत्ता में आने की कोशिशों में है।

आज अयोध्या पहुंचेंगे अक्षय कुमार
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी फिल्म रामसेतु के मुहूर्त पूजन के लिए आज दोपहर करीब 12.30 बजे अयोध्या पहुचेंगे।  इस दौरान वह श्री राम जन्मभूमि परिसर में रामलला के सामने मुहूर्त पूजा करेंगे। जिसके बाद फिल्म का मुहूर्त शॉट शूट किया जाएग। रामलला के दर्शन करने के बाद अक्षय कुमार सरयू घाट राम की पैड़ी भी जाएंगे।

नोएडा में धारा 144 लागू
कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनज़र कई राज्यों ने अपने यहां पाबंदियां कड़ी कर दी हैं। दिल्ली से सटे नोएडा में 30 मार्च तक धारा 144 लागू कर दी गई है। वहीं, गुजरात के अहमदाबाद में सिटी बसों का परिचालन बंद कर दिया गया है।महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु, ये वो 6 राज्य हैं, जहां कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा 
ताजनगरी आगरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर फिर एक बड़ा हादसा हुआ। गुरुग्राम से पश्चिम बंगाल जा रही बस बेकाबू होकर पलट गयी। इस हादसे में 30 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 14 की हालत गंभीर है।  सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में 100 के आसपास सवारियां बैठीं हुई थी।  हादसे में करीब 30 सवारियां घायल हुई हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आप भी जानें, Congress के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने क्यों कहा- ‘झूठ की खेती’ करती है भाजपा     |     आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे का दो दिवसीय लखनऊ दौरा आज से, सीतापुर भी जाएंगे     |     यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटी पश्चिम बंगाल के यात्रियों से भरी बस, 20 घायल     |     युवती ने घर फोन कर कहा बेहोश हो रही हूं, पुलिस ने चेक किया तो मैसेंजर पर प्रेमी से बात करती मिली     |     लखनऊ में न‍िकाह के तीसरे दिन घर में हाइवोल्‍टेज ड्रामा, गुस्‍साए युवक ने गोमती में लगाई छलांग     |     उत्‍तराखंड में कोरोना की वापसी, बुधवार को आए कोरोना के 110 नए मामले     |     राज्य के शिक्षक संघों को सरकार से आस, शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात     |     बीएमपी-दो टैंक से घुप्प अंधेरे में भी नहीं बचेंगे दुश्मन, ऑर्डनेंस फैक्ट्री ने आत्मनिर्भर भारत के तहत विकसित की नाइट साइट     |     रुतबा जमाने के लिए स्‍टोन क्रशर के मालिक ने गांव में की फायरिंग, दहशत में ग्रामीण     |     युवाओं को नागवार गुजरी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की ‘संस्कारी नसीहत’     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें-8418855555