यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटी पश्चिम बंगाल के यात्रियों से भरी बस, 20 घायल

आगरा। यमुना एक्सप्रेस वे पर नोएडा से पश्चिम बंगाल के लिए जा रही बस खंदौली क्षेत्र में बेकाबू हो गई। डिवाइडर पर चढ़ने के बाद बस पलट गई। इसमें 90 यात्री सवार थे, जिनमें से 20 घायल हो गए। पुलिस ने सभी को एंबुलेंस और पुलिस वाहनों से एसएन इमरजेंसी में पहुंचाया। इनमें से छह की हालत गंभीर है।

नोएडा से स्लीपर बस 90 यात्रियों को लेकर पश्चिम बंगाल के लिए निकली थी। बुधवार रात दो बजे खंदौली क्षेत्र में माइल स्टोन 160 के पास बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। इसके बाद बस पलट गई। बस में चीख पुकार मच गई। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।एसपी पश्चिम सत्यजीत गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।बस में सवार 20 यात्री घायल हो गए। इनमें से छह की हालत गंभीर है। अन्य के मामूली चोट लगी थी। उपचार के बाद इन्हें दूसरी बस से रवाना कर दिया गया। सभी यात्री पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। यात्रियों ने पुलिस को बताया कि चालक नशे में था। वह खतरनाक तरीके से बस चला रहा था। यात्रियों ने उसे टोका था, लेकिन वह नहीं मान रहा था।हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस चालक के बारे में जानकारी कर रही है।

ये हैं गंभीर रूप से घायल

मालदा निवासी संटू, बंगाल दक्षिण में दनाशपुर निवासी धीरेंद्र सरकार, भगीरथ बरमन, बंगाल के राईगंज उत्तर निवासी फुलो, मारुफ और उनके तीन बच्चे, शबीर और फारुख।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आप भी जानें, Congress के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने क्यों कहा- ‘झूठ की खेती’ करती है भाजपा     |     आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे का दो दिवसीय लखनऊ दौरा आज से, सीतापुर भी जाएंगे     |     यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटी पश्चिम बंगाल के यात्रियों से भरी बस, 20 घायल     |     युवती ने घर फोन कर कहा बेहोश हो रही हूं, पुलिस ने चेक किया तो मैसेंजर पर प्रेमी से बात करती मिली     |     लखनऊ में न‍िकाह के तीसरे दिन घर में हाइवोल्‍टेज ड्रामा, गुस्‍साए युवक ने गोमती में लगाई छलांग     |     उत्‍तराखंड में कोरोना की वापसी, बुधवार को आए कोरोना के 110 नए मामले     |     राज्य के शिक्षक संघों को सरकार से आस, शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात     |     बीएमपी-दो टैंक से घुप्प अंधेरे में भी नहीं बचेंगे दुश्मन, ऑर्डनेंस फैक्ट्री ने आत्मनिर्भर भारत के तहत विकसित की नाइट साइट     |     रुतबा जमाने के लिए स्‍टोन क्रशर के मालिक ने गांव में की फायरिंग, दहशत में ग्रामीण     |     युवाओं को नागवार गुजरी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की ‘संस्कारी नसीहत’     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें-8418855555