छत्तीसगढ़ में बने 15 संसदीय सचिव, मुख्यमंत्री बघेल आज दिलाएंगे पद और गोपनीयता की शपथ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकार ने 15 संसदीय सचिव नियुक्ति किए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास में संसदीय सचिवों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। संसदीय सचिव की नियुक्ति में भाजपा के बड़े नेताओं को हारने वाले विधायकों को प्राथमिकता दी गई है। सिर्फ दो विधायकों, चिंतामणि महाराज और पारसनाथ राजवाड़े को छोड़कर बाकी पहली बार विधायक बने हैं।

तीन महिला विधायकों को भी मिला संसदीय सचिव बनने का मौका

महिला कोटे से तीन विधायक शकुंतला साहू, अंबिका सिंहदेव और रश्मि आशीष सिंह को मौका मिला है। राजधानी से रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय को तरजीह दी गई है। संसदीय सचिव बनाए गए विधायकों में रायपुर संभाग के पांच, सरगुजा के चार, दुर्ग के तीन, बस्तर के दो बिलासपुर का एक विधायक शामिल है।

गोधन न्याय योजना पर कैबिनेट की मुहर

मुख्यमंत्री निवास पर ही मंगलवार को राज्य कैबिनेट प्रस्तावित है। इसमें गोबर खरीदी की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना पर भी कैबिनेट की मुहर लग सकती है। इसके साथ ही संविलियन, पदोन्नति, वेतनवृद्धि समेत अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर निर्णय लिए जा सकते हैं।

यह हैं 15 संसदीय सचिव

रायपुर संभाग विधानसभा-संसदीय सचिव खल्लारी-द्वारिकाधीश यादव महासमुंद-विनोद सेवनलाल चंद्राकर बिलाईगढ़-चंद्रदेव राय कसडोल-शकुंतला साहू रायपुर पश्चिम-विकास उपाध्याय सरगुजा संभाग बैकुंठपुर-अंबिका सिंहदेव सामरी-चिंतामणि महाराज कुनकुरी-यूडी मिंज भटगांव-पारसनाथ राजवाड़े दुर्ग संभाग मोहला-मानपुर-इंदरशाह मंडावी गुंडरदेही-कुंवरसिंह निषाद नवागढ़-गुरूदयाल सिंह बंजारे बिलासपुर संभाग तखतपुर-डॉ. रश्मि आशीष सिंह बस्तर संभाग कांकेर-शिशुपाल सोरी जगदलपुर-रेखचंद जैन।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आप भी जानें, Congress के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने क्यों कहा- ‘झूठ की खेती’ करती है भाजपा     |     आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे का दो दिवसीय लखनऊ दौरा आज से, सीतापुर भी जाएंगे     |     यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटी पश्चिम बंगाल के यात्रियों से भरी बस, 20 घायल     |     युवती ने घर फोन कर कहा बेहोश हो रही हूं, पुलिस ने चेक किया तो मैसेंजर पर प्रेमी से बात करती मिली     |     लखनऊ में न‍िकाह के तीसरे दिन घर में हाइवोल्‍टेज ड्रामा, गुस्‍साए युवक ने गोमती में लगाई छलांग     |     उत्‍तराखंड में कोरोना की वापसी, बुधवार को आए कोरोना के 110 नए मामले     |     राज्य के शिक्षक संघों को सरकार से आस, शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात     |     बीएमपी-दो टैंक से घुप्प अंधेरे में भी नहीं बचेंगे दुश्मन, ऑर्डनेंस फैक्ट्री ने आत्मनिर्भर भारत के तहत विकसित की नाइट साइट     |     रुतबा जमाने के लिए स्‍टोन क्रशर के मालिक ने गांव में की फायरिंग, दहशत में ग्रामीण     |     युवाओं को नागवार गुजरी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की ‘संस्कारी नसीहत’     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें-8418855555