पीएम ओली को अयोध्या के इकबाल अंसारी की दो-टूक, हनुमान जी का गदा चला तो तबाह हो जाएगा नेपाल

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या को भगवान श्रीराम की जन्मस्थली न बताने वाले नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को राम मंदिर विवाद में बाबरी मस्जिद मामले में पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने करारा जवाब दिया है। अंसारी ने नेपाल के पीएम ओली को करारा जवाब दिया है और कहा कि अयोध्या धर्म की नगरी है और यहां पर सभी धर्म व जाति के देवी देवता विराजमान हैं।

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भगवान श्रीराम के जन्मस्थान के साथ ही अयोध्या को एक श्रीराम की नकली जन्मसथली का एक बयान देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है। अयोध्या तथा प्रयागराज में संतों की नाराजगी के बाद बाबरी मस्जिद मामले में पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने भी नेपाल के पीएम के बयान पर कहा कि राम के सेवक हनुमान जी को गुस्सा आया तो नेपाल विश्व के नक्शे से गायब हो जाएगा। अंसारी ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम के साथ हनुमान जी भी विराजमान है। अगर अब हनुमान जी को गुस्सा आ गया तो नेपाल तबाह और बर्बाद हो जाएगा। इकबाल अंसारी ने कहा कि अयोध्या का सम्मान सारी दुनिया के लोग करते हैं, जो आज से नहीं बल्कि पुरातन सभ्यता से चला रहा है।

उन्होंने कहा कि अयोध्या का जो महत्व है वह नेपाल के प्रधानमंत्री नहीं जानते। प्रधानमंत्री ओली को तो अपने धर्म के बारे में जानकारी नहीं है। नेपाल में हिंदू विरोधी कार्य किया जाता है। वहीं नेपाल के प्रधानमंत्री अयोध्या के बारे में नहीं जानते न ही वह अयोध्या कभी घूमे हैं। वह अगर कभी अयोध्या आए होते तो उन्हेंं यह जरूर मालूम होता कि यहां पर देवताओं का वास है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम तथा अयोध्या को गलत कहने का अंजाम बहुत बुरा होगा।

नेपाल के पीएम ओली इन दिनों भारत के विरोध में जमकर बयान दे रहे हैं। भारत की जमीन को अपनी बताकर देश के नक्शे में बदलाव कर चुके प्रधानमंत्री ओली ने भगवान राम और उनकी जन्मभूमि पर अपना दावा जताया है। उन्होंने कहा भारत की अयोध्या नकली है और असली अयोध्या नेपाल में है। इसके साथ ही भगवान राम को नेपाली कहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आप भी जानें, Congress के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने क्यों कहा- ‘झूठ की खेती’ करती है भाजपा     |     आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे का दो दिवसीय लखनऊ दौरा आज से, सीतापुर भी जाएंगे     |     यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटी पश्चिम बंगाल के यात्रियों से भरी बस, 20 घायल     |     युवती ने घर फोन कर कहा बेहोश हो रही हूं, पुलिस ने चेक किया तो मैसेंजर पर प्रेमी से बात करती मिली     |     लखनऊ में न‍िकाह के तीसरे दिन घर में हाइवोल्‍टेज ड्रामा, गुस्‍साए युवक ने गोमती में लगाई छलांग     |     उत्‍तराखंड में कोरोना की वापसी, बुधवार को आए कोरोना के 110 नए मामले     |     राज्य के शिक्षक संघों को सरकार से आस, शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात     |     बीएमपी-दो टैंक से घुप्प अंधेरे में भी नहीं बचेंगे दुश्मन, ऑर्डनेंस फैक्ट्री ने आत्मनिर्भर भारत के तहत विकसित की नाइट साइट     |     रुतबा जमाने के लिए स्‍टोन क्रशर के मालिक ने गांव में की फायरिंग, दहशत में ग्रामीण     |     युवाओं को नागवार गुजरी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की ‘संस्कारी नसीहत’     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें-8418855555