गुजरात में मंत्री के बेटे को आड़े हाथों लेने वाली पुलिस कांस्टेबल ने कहा: मैं इस्तीफा दे चुकी हूं

सूरतः गुजरात के एक मंत्री के बेटे को लॉकडाउन के उल्लंघन को लेकर आड़े हाथों लेने वाली पुलिस कांस्टेबल सुनीता यादव ने बुधवार को दावा किया कि उन्होंने त्यागपत्र दे दिया है। यादव की कार्रवाई पर मंत्री के बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यादव के इस्तीफा देने की बात से इनकार किया है। सूरत के पुलिस आयुक्त आर बी ब्रह्मभट्ट ने कहा, ”उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है। पूछताछ अभी भी जारी है। तकनीकी रूप से फिलहाल वह इस्तीफा नहीं दे सकतीं।”

मंत्री के बेटे के खिलाफ कार्रवाई करने पर सोशल मीडिया पर तारीफ पाने वालीं यादव ने समाचार चैनलों को बताया कि उन्होंने त्यागपत्र दे दिया है। यादव ने कहा, ”मुझे मेरे वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग नहीं मिला, लिहाजा मैंने इस्तीफा दे दिया। मैं एक सिपाही के तौर पर अपना काम कर रही थी। यह हमारी व्यवस्था का दोष है कि ऐसे लोग (मंत्री के बेटे जैसे) सोचते हैं कि वे वीवीआईपी (अति विशिष्ट लोग) हैं।” यादव की कार्रवाई पर सूरत शहर में लॉकडाउन और रात्रि कर्फ्यू के कथित उल्लंघन को लेकर गुजरात के मंत्री कुमार कनाणी के बेटे प्रकाश और उसके दो दोस्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी और उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आप भी जानें, Congress के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने क्यों कहा- ‘झूठ की खेती’ करती है भाजपा     |     आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे का दो दिवसीय लखनऊ दौरा आज से, सीतापुर भी जाएंगे     |     यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटी पश्चिम बंगाल के यात्रियों से भरी बस, 20 घायल     |     युवती ने घर फोन कर कहा बेहोश हो रही हूं, पुलिस ने चेक किया तो मैसेंजर पर प्रेमी से बात करती मिली     |     लखनऊ में न‍िकाह के तीसरे दिन घर में हाइवोल्‍टेज ड्रामा, गुस्‍साए युवक ने गोमती में लगाई छलांग     |     उत्‍तराखंड में कोरोना की वापसी, बुधवार को आए कोरोना के 110 नए मामले     |     राज्य के शिक्षक संघों को सरकार से आस, शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात     |     बीएमपी-दो टैंक से घुप्प अंधेरे में भी नहीं बचेंगे दुश्मन, ऑर्डनेंस फैक्ट्री ने आत्मनिर्भर भारत के तहत विकसित की नाइट साइट     |     रुतबा जमाने के लिए स्‍टोन क्रशर के मालिक ने गांव में की फायरिंग, दहशत में ग्रामीण     |     युवाओं को नागवार गुजरी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की ‘संस्कारी नसीहत’     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें-8418855555