विकास दुबे की पत्नी ऋचा बड़े बेटे से साथ पहुंची LDA, मकान के नक्शे पर आपत्ति के बाद मांगी मोहलत

लखनऊ। कानपुर के चौबेपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपित विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद भी उसके परिवार की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। बिकरू गांव की एसआइटी जाचं के साथ विकास दुबे की संपत्ति खंगालने के काम चल रहा है। गांव का मकान जमींदोज करने के बाद सरकार की निगाह लखनऊ के मकान पर है। लखनऊ विकास प्राधिकरण(एलडीए) ने मकान के नक्शे पर आपत्ति जताने के बाद नोटिस भेजा था। उसी नोटिस पर जवाब देने विकास दुबे की पत्नी कानपुर जिला पंचायत सदस्य ऋचा दुबे अपने बड़े बेटे के साथ एलडीए ऑफिस पहुंची थी।

विकास दुबे की पत्नी ऋचा और बड़ा बेटा शुक्रवार सुबह लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) कार्यालय, गोमतीनगर पहुंचे थे। विकास दुबे के लखनऊ में कृष्णा नगर की इंद्रलोक कॉलोनी के  मकान  जे-424 में नक्शे से ज्यादा निर्माण को लेकर नोटिस मिलने के बाद ऋचा दुबे ने एलडीए के एक्सईएन कमलजीत से मुलाकात की थी। एलडीए के अधिशासी अभियंता कमलजीत सिंह ने बताया कि ऋचा दुबे आईं थीं

उनको शमन मानचित्र जमा करने के लिए कह दिया गया। उन्होंने कुछ दिन की मोहलत मांगी है। एलडीए इस दौरान इंद्रलोक कॉलोनी में ऋचा दुबे के अलावा पड़ोस के तीन और मकान को नोटिस दिया गया था। सभी को शमन करवाना होगा। इनका नक्शा एक ही है।

कानपुर के चौबेपुर में दो व तीन जुलाई की रात दबिश में गई पुलिस टीम पर हमला कर सीओ सहित आठ जांबाजों का हत्यारा विकास दुबे दस जुलाई को कानपुर में एसटीएफ के साथ एनकाउंटर में मारा गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आप भी जानें, Congress के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने क्यों कहा- ‘झूठ की खेती’ करती है भाजपा     |     आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे का दो दिवसीय लखनऊ दौरा आज से, सीतापुर भी जाएंगे     |     यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटी पश्चिम बंगाल के यात्रियों से भरी बस, 20 घायल     |     युवती ने घर फोन कर कहा बेहोश हो रही हूं, पुलिस ने चेक किया तो मैसेंजर पर प्रेमी से बात करती मिली     |     लखनऊ में न‍िकाह के तीसरे दिन घर में हाइवोल्‍टेज ड्रामा, गुस्‍साए युवक ने गोमती में लगाई छलांग     |     उत्‍तराखंड में कोरोना की वापसी, बुधवार को आए कोरोना के 110 नए मामले     |     राज्य के शिक्षक संघों को सरकार से आस, शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात     |     बीएमपी-दो टैंक से घुप्प अंधेरे में भी नहीं बचेंगे दुश्मन, ऑर्डनेंस फैक्ट्री ने आत्मनिर्भर भारत के तहत विकसित की नाइट साइट     |     रुतबा जमाने के लिए स्‍टोन क्रशर के मालिक ने गांव में की फायरिंग, दहशत में ग्रामीण     |     युवाओं को नागवार गुजरी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की ‘संस्कारी नसीहत’     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें-8418855555