शिवसेना ने की देवेंद्र फडणवीस की तारीफ, कहा- पूर्व CM कर रहे हैं अच्छा काम

मुंबई: शिवसेना ने शनिवार को भाजपा नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रशंसा की और कहा कि वह नेता प्रतिपक्ष की भूमिका का निर्वाह अच्छी तरह कर रहे हैं। सत्ताधारी दल ने यह भी कहा कि फडणवीस ने राज्य में कोविड-19 से मुकाबला करने के लिए जन स्वास्थ्य सेवा पर भी संतोष व्यक्त किया जिससे सरकार और कोविड-19 के मरीजों का उत्साहवर्धन हुआ है।

शिवसेना ने पार्टी के मुखपत्र सामना में प्रकाशित संपादकीय में कहा, नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस उतने ही युवा और ऊर्जावान हैं जितने वह मुख्यमंत्री रहते हुए थे। उनका हालिया बयान प्रकाश में आया है जिसमें उन्होंने पार्टी के एक सहकर्मी को बताया कि अगर उनकी जांच में कोरोना वायरस की पुष्टि होती है तो उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जाना चाहिए। संपादकीय में कहा गया, हालांकि इस बयान के लिए फडणवीस की प्रशंसा की जानी चाहिए, लेकिन उनका मजाक उड़ाया जा रहा है जो ठीक नहीं है। हम हमेशा से कह रहे हैं कि वह नेता प्रतिपक्ष के रूप में अपनी भूमिका का अच्छी तरह निर्वहन कर रहे हैं।

शिवसेना ने कहा कि फडणवीस कोविड-19 राहत कार्य का जायजा लेने के लिए राज्य का भ्रमण कर रहे हैं और उन्होंने राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे काम पर संतोष जाहिर किया है। शिवसेना ने कहा, सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जाना चाहिए वाले उनके बयान को स्टंट नहीं कहा जा सकता। उन्होंने सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर भरोसा जताया है कि अगर उन्हें कुछ हो जाए तो यह व्यवस्था उन्हें सुरक्षित रखेगी। पार्टी ने कहा, यह विश्वास राज्य सरकार और कोविड-19 के मरीजों का उत्साहवर्धन करने वाला है और इसके लिए उनकी (फडणवीस) प्रशंसा की जानी चाहिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आप भी जानें, Congress के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने क्यों कहा- ‘झूठ की खेती’ करती है भाजपा     |     आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे का दो दिवसीय लखनऊ दौरा आज से, सीतापुर भी जाएंगे     |     यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटी पश्चिम बंगाल के यात्रियों से भरी बस, 20 घायल     |     युवती ने घर फोन कर कहा बेहोश हो रही हूं, पुलिस ने चेक किया तो मैसेंजर पर प्रेमी से बात करती मिली     |     लखनऊ में न‍िकाह के तीसरे दिन घर में हाइवोल्‍टेज ड्रामा, गुस्‍साए युवक ने गोमती में लगाई छलांग     |     उत्‍तराखंड में कोरोना की वापसी, बुधवार को आए कोरोना के 110 नए मामले     |     राज्य के शिक्षक संघों को सरकार से आस, शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात     |     बीएमपी-दो टैंक से घुप्प अंधेरे में भी नहीं बचेंगे दुश्मन, ऑर्डनेंस फैक्ट्री ने आत्मनिर्भर भारत के तहत विकसित की नाइट साइट     |     रुतबा जमाने के लिए स्‍टोन क्रशर के मालिक ने गांव में की फायरिंग, दहशत में ग्रामीण     |     युवाओं को नागवार गुजरी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की ‘संस्कारी नसीहत’     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें-8418855555