लिफाफा कांड में घिरे मधुकुमार, सियासी संरक्षण के चलते हर सरकार में मिली मनचाही पोस्टिंग

भोपाल। मध्य प्रदेश के परिवहन आयुक्त के पद से हटाए गए वी. मधुकुमार को लंबे समय से राजनीतिक संरक्षण मिला हुआ है। इसी कारण वह जबलपुर में डीआइजी से पदोन्नत होकर वहीं आइजी पद पर भी बरसों जमे रहे। दक्षिण भारत के रहने वाले एक पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री का बाबू को वरदहस्त बताया जाता रहा है। इसी के चलते 2016 में सिंहस्थ से ठीक पहले मधुकुमार को जबलपुर से हटाकर उज्जैन जोन की कमान सौंप दी गई। आइजी पद से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) पद पर पदोन्नत होने के बाद भी वह उज्जैन में आइजी पद पर ही जमे रहे।

मधुकुमार का जो वीडियो वायरल हुआ है, वह आइपीएस लॉबी की आपसी लड़ाई का नतीजा बताया जा रहा है। इसकी वजह परिवहन आयुक्त का पद है। मप्र सरकार उन चेहरों को भी चिन्हित करने की कोशिश कर रही है, जो वीडियो में मधु कुमार को लिफाफा देते हुए दिखाए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि 1991 बैच के आइपीएस मधुकुमार को एक गेस्ट हाउस में पुलिसकर्मियों से लिफाफे लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शनिवार रात उनका तबादला कर पुलिस मुख्यालय में कर दिया गया है। हालांकि इन लिफाफों में क्या है, इसकी अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। राज्य सरकार ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

जबलपुर में भी जमे रहे

भाजपा की पूर्व की सरकारों में भी मधु कुमार का जलवा हमेशा बरकरार रहा। 2009 के आसपास मधुकुमार को डीआइजी जबलपुर बनाया गया था। कुमार को जबलपुर ऐसा पसंद आया कि वे आइजी पद पर पदोन्नत होने के बाद भी वहीं जमे रहे और 2016 में वहां से अपनी मनपसंद पोस्टिंग उज्जैन में पाई।

माने की वरिष्ठता के बावजूद परिवहन आयुक्त बनाए गए

पिछले साल परिवहन आयुक्त के पद पर पदस्थापना को लेकर आइपीएस अफसर संजय माने और वी. मधुकुमार के बीच खींचतान चली थी। दोनों ही परिवहन आयुक्त की दौड़ में शामिल थे। वरिष्ठता के हिसाब से संजय माने दावेदार थे, लेकिन मधुकुमार सफल रहे। लगभग साल भर पहले डॉ. शैलेन्द्र श्रीवास्तव परिवहन आयुक्त थे। शैलेंद्र श्रीवास्तव की इच्छा थी कि वे परिवहन आयुक्त पद से ही रिटायर हो जाएं। इधर पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन में तत्कालीन एडीजी संजय वी. माने 1989 बैच के अफसर होने के बाद भी परिवहन आयुक्त नहीं बन पाए थे। तभी से तीनों अफसरों के बीच भारी अनबन चल रही थी। श्रीवास्तव तो अब रिटायर भी हो चुके हैं।

लोकायुक्त के विरोध के बाद भी पा ली पोस्टिंग

सरकार किसी की भी रही हो लेकिन मधुकुमार हमेशा पावरफुल रहे। ईओडब्ल्यू में पदस्थ थे तो ई-टेंड¨रग की जांच शुरू की, वहां से सरकार का भरोसा जीत कर वह लोकायुक्त संगठन में पहुंच गए। तब लोकायुक्त एनके गुप्ता के विरोध जाहिर करने के बाद भी तत्कालीन मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कुमार की पदस्थापना में कोई फेरबदल नहीं किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आप भी जानें, Congress के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने क्यों कहा- ‘झूठ की खेती’ करती है भाजपा     |     आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे का दो दिवसीय लखनऊ दौरा आज से, सीतापुर भी जाएंगे     |     यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटी पश्चिम बंगाल के यात्रियों से भरी बस, 20 घायल     |     युवती ने घर फोन कर कहा बेहोश हो रही हूं, पुलिस ने चेक किया तो मैसेंजर पर प्रेमी से बात करती मिली     |     लखनऊ में न‍िकाह के तीसरे दिन घर में हाइवोल्‍टेज ड्रामा, गुस्‍साए युवक ने गोमती में लगाई छलांग     |     उत्‍तराखंड में कोरोना की वापसी, बुधवार को आए कोरोना के 110 नए मामले     |     राज्य के शिक्षक संघों को सरकार से आस, शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात     |     बीएमपी-दो टैंक से घुप्प अंधेरे में भी नहीं बचेंगे दुश्मन, ऑर्डनेंस फैक्ट्री ने आत्मनिर्भर भारत के तहत विकसित की नाइट साइट     |     रुतबा जमाने के लिए स्‍टोन क्रशर के मालिक ने गांव में की फायरिंग, दहशत में ग्रामीण     |     युवाओं को नागवार गुजरी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की ‘संस्कारी नसीहत’     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें-8418855555