योगी सरकार पर जनता को भरोसा नहीं: अखिलेश यादव

लखनऊः समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि नीति, नीयत और नेतृत्व में पंगु राज्य की भाजपा सरकार से जनता का भरोसा उठ चुका है। यादव ने रविवार को जारी बयान में कहा कि सरकार में दायित्व निर्वहन की जो इच्छाशक्ति होती है, उसकी भाजपा में दूर-दूर तक पहचान नहीं हो रही है। वादे न निभाना और जनता को धोखे में रखना भाजपा की ऐसी कला है जिसमें वही पारंगत और विशेषज्ञ हैं।

सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के नाम पर प्रदेश में हजारों करोड़ रूपए लुटाए जा चुके हैं। वर्ष 2017-18 में 3793.80 करोड़, वर्ष 2018-19 में 3266.84 करोड़ तथा वर्ष 2020-21 में 2305.00 करोड़ रूपयों का बजट पास हुआ फिर भी सड़के वैसी ही टूटी-फूटी हैं। जब सड़के बदहाल है तो बजट की धनराशि का बंदरबांट होने का अंदेशा अस्वाभाविक नहीं। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार जनहित की एक भी योजना नहीं लागू कर सकी है। वह घोटाला करने के नए-नए तरीके निकालती है। उसके साढ़े तीन साल के अब तक के कार्यकाल में विकास की सभी योजनाओं पर काम रूका हुआ है।

समाजवादी सरकार की योजनाओं के प्रति उसका रवैया बदले और द्वेष की भावना से भरा है। समाजवादी सरकार के कामों पर अपना नाम लगाने का भाजपाई गोरखधंधा जनता की निगाहों में उपहास की वजह बन चुका है। लोगों का विश्वास भाजपाई वादो पर नहीं रह गया है। यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार ने अपने कार्यकाल में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे जैसी शानदार बेमिसाल सड़क बनाई जिस पर युद्धक विमान भी उतर चुके हैं।

समाजवादी सरकार ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे दो वर्ष से कम समय में बनाकर पूरा कर दिया था। केन्द्र की भाजपा सरकार छह वर्ष में भी ऐसी सड़क नहीं बना सकी। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की प्रारम्भिक शुरूआत समाजवादी सरकार ने की थी, भाजपा अभी तक इसका निर्माण पूरा नहीं कर पाई है। भाजपा को काम नहीं करना है काम के बहाने लूट का बेजोड़ रिकॉर्ड बनाना है। भाजपा सरकार ने ही सड़कों में गड्ढ़े किए हैं तो वह बताए इन सड़कों के गड्ढ़े कब तक भरे जायेंगे। चूंकि भाजपा सरकार के पास वैसे भी अपनी नाकामी पर लीपा पोती करने का एक वर्ष ही बचा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आप भी जानें, Congress के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने क्यों कहा- ‘झूठ की खेती’ करती है भाजपा     |     आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे का दो दिवसीय लखनऊ दौरा आज से, सीतापुर भी जाएंगे     |     यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटी पश्चिम बंगाल के यात्रियों से भरी बस, 20 घायल     |     युवती ने घर फोन कर कहा बेहोश हो रही हूं, पुलिस ने चेक किया तो मैसेंजर पर प्रेमी से बात करती मिली     |     लखनऊ में न‍िकाह के तीसरे दिन घर में हाइवोल्‍टेज ड्रामा, गुस्‍साए युवक ने गोमती में लगाई छलांग     |     उत्‍तराखंड में कोरोना की वापसी, बुधवार को आए कोरोना के 110 नए मामले     |     राज्य के शिक्षक संघों को सरकार से आस, शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात     |     बीएमपी-दो टैंक से घुप्प अंधेरे में भी नहीं बचेंगे दुश्मन, ऑर्डनेंस फैक्ट्री ने आत्मनिर्भर भारत के तहत विकसित की नाइट साइट     |     रुतबा जमाने के लिए स्‍टोन क्रशर के मालिक ने गांव में की फायरिंग, दहशत में ग्रामीण     |     युवाओं को नागवार गुजरी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की ‘संस्कारी नसीहत’     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें-8418855555