कर्नाटक: कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजा मदन गोपाल नायक की कोरोना से मौत

बेंगलुरु। कर्नाटक के पूर्व कांग्रेस मंत्री राजा मदन गोपाल नायक की कोरोना से मौत हो गई है।मदनगोपाल नायक ने उत्तरी क्षेत्र के कलाबुरागी के ईएसआई अस्पताल में सोमवार को अंतिम सांस ली। कलाबागी जिला स्वास्थ्य अधिकारी के.एस. मल्लिकार्जुन ने न्यूज एजेंसी आइएएनएस को बताया कि मंत्री को 23 जुलाई उनके यादगीर जिले से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में भर्ती करने पर सबसे पहले नायक के स्वाब का नमूना परीक्षण के लिए लिया गया था, जिसके बाद उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था जहां पर उनका इलाज चल रहा था।

निमोनिया और हृदय रोग से थे पीड़ित

उन्होंने बताया कि कालाबुरागी दक्षिणी राज्य में बेंगलुरु से लगभग 630 किलोमीटर उत्तर में है। नायक वर्ष 1992-94 में वीरप्पा मोइली के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में मंत्री थे। वह निमोनिया और हृदय रोग से पीड़ित थे। राज्य में कोविड -19 महामारी का शिकार बनने वाले पहले राजनेता भी हैं।

कांग्रेस का दामन छोड़ने पर जेडीएस से लेकर भाजपा तक का सफर

कांग्रेस ने उन्हें टिकट देने से इनकार कर दिया तो वह क्षेत्रीय संगठन जनता दल-सेक्युलर (जेडी-एस) में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने 1994 और 1999 के विधानसभा चुनावों में सुरपुर से जीत हासिल की थी। इसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गए थे। अप्रैल 2013 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के राजा वेंकटप्पा से हार गए थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आप भी जानें, Congress के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने क्यों कहा- ‘झूठ की खेती’ करती है भाजपा     |     आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे का दो दिवसीय लखनऊ दौरा आज से, सीतापुर भी जाएंगे     |     यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटी पश्चिम बंगाल के यात्रियों से भरी बस, 20 घायल     |     युवती ने घर फोन कर कहा बेहोश हो रही हूं, पुलिस ने चेक किया तो मैसेंजर पर प्रेमी से बात करती मिली     |     लखनऊ में न‍िकाह के तीसरे दिन घर में हाइवोल्‍टेज ड्रामा, गुस्‍साए युवक ने गोमती में लगाई छलांग     |     उत्‍तराखंड में कोरोना की वापसी, बुधवार को आए कोरोना के 110 नए मामले     |     राज्य के शिक्षक संघों को सरकार से आस, शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात     |     बीएमपी-दो टैंक से घुप्प अंधेरे में भी नहीं बचेंगे दुश्मन, ऑर्डनेंस फैक्ट्री ने आत्मनिर्भर भारत के तहत विकसित की नाइट साइट     |     रुतबा जमाने के लिए स्‍टोन क्रशर के मालिक ने गांव में की फायरिंग, दहशत में ग्रामीण     |     युवाओं को नागवार गुजरी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की ‘संस्कारी नसीहत’     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें-8418855555