जहर से हुई थी जज और बेटे की मौत, महिला समेत 6 लोग गिरफ्तार

बैतूल: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में जज व बेटे की मौत के कारणों से पर्दा उठ चुका है। पोस्टमार्टम की जो रिपोर्ट सामने आई वो बेहद चौकाने वाली है। जिला न्यायालय के एडीजे और उनके बेटे की मौत जहर से हुई है। हालांकि ऐसे कई राज हैं जिनसे पर्दा उठना बाकी है कि जहर कौन सा था। उन्होंने खुद खाया या किसी ने मिलाकर खिलाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि शक के आधार पर पुलिस ने रीवा से छिंदवाड़ा निवासी एक महिला सहित छह लोगों को हिरासत में लिया है। सभी को बैतूल लाया जा रहा है। महिला की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है।

मामले की जांच कर रहे एसपी सिमाला प्रसाद ने बताया कि संदिग्धों को पकड़ने के लिए चार टीमें बनाई हैं। दो टीम छिंदवाड़ा, एक रीवा और एक टीम शहडोल गई है। पांच-छह लोगों को हिरासत में लिया है। पीएम रिपोर्ट में जहर से मौत होने की पुष्टि हुई है। विसरा रिजर्व किया है, जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा।

आपको बता दें कि एडीजे महेन्द्र त्रिपाठी और उनके बड़े बेटे अभियान राज की शनिवार को नागपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। 20 जुलाई को घर में कुल 6 रोटियां बनी थी। पिता और दोनों बेटों ने 2-2 रोटी खाईं थी जबकि पत्नी ने सिर्फ चावल खाए थे। खाना खाने के बाद जज व उनके बेटों की तबीयत खराब हो गई थी। जिसके बाद हालत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें नागपुर अस्पताल ले जाया गया था।

जहां इलाज के दौरान बाप-बेटे की मौत हो गई जबकि छोटे बेटे की हालत स्थिर बताई जा रही है। मौत का कारण फूड प्यॉजनिंग बताया जा रहा था जबकि जज ने पहले ही बयानों में घर में आटे की बोरी की जांच करने की बात कही थी। इसके बाद प्रशासन ने जांच शुरु की थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आप भी जानें, Congress के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने क्यों कहा- ‘झूठ की खेती’ करती है भाजपा     |     आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे का दो दिवसीय लखनऊ दौरा आज से, सीतापुर भी जाएंगे     |     यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटी पश्चिम बंगाल के यात्रियों से भरी बस, 20 घायल     |     युवती ने घर फोन कर कहा बेहोश हो रही हूं, पुलिस ने चेक किया तो मैसेंजर पर प्रेमी से बात करती मिली     |     लखनऊ में न‍िकाह के तीसरे दिन घर में हाइवोल्‍टेज ड्रामा, गुस्‍साए युवक ने गोमती में लगाई छलांग     |     उत्‍तराखंड में कोरोना की वापसी, बुधवार को आए कोरोना के 110 नए मामले     |     राज्य के शिक्षक संघों को सरकार से आस, शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात     |     बीएमपी-दो टैंक से घुप्प अंधेरे में भी नहीं बचेंगे दुश्मन, ऑर्डनेंस फैक्ट्री ने आत्मनिर्भर भारत के तहत विकसित की नाइट साइट     |     रुतबा जमाने के लिए स्‍टोन क्रशर के मालिक ने गांव में की फायरिंग, दहशत में ग्रामीण     |     युवाओं को नागवार गुजरी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की ‘संस्कारी नसीहत’     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें-8418855555