छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के बंगले पहुंचा कोरोना, मिले पांच पॉजिटिव केस

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना की चपेट में आने वाले लोगों की तादाद में तेजी से इजाफा हो रहा है। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने कोरोना रफ्तार को रोकने के लिए 6 अगस्त तक शहरी क्षेत्रों में लॉकडाउन लागू कर रखा है। इस बीच कोरोना प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के बंगले तक पहुंच गया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के बंगले से उनके रिश्तेदार, चपरासी और पीएसओ समेत 5 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। मोहन मरकाम के भाई के अलावा उनकी पत्नी और भतीजे की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जिसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने स्वंय उन सभी लोगों से टेस्ट कराने की अपील की है जो पिछले एक सप्ताह में उनसे मिलने उनके बंगले पहुंचे थे।

प्रदेश में कोरोना पाजिटिव कुल मरीजों की संख्या 8 हजार के पार हो चुकी है और कोरोना से मौत का आंकड़ा 47 के पार हो चुका है। पीसीसी चीफ के बंगले में कोरोना के 5 पॉजिटिव केस मिलने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के अलावा सभी मंत्रियों के बंगलों को फिर से दुबारा सेनेचटाईज करने का काम शुरू कर दिया गया है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर इस वक्त प्रदेश में कोरोना का प्रमुख हॉटस्पॉट बना हुआ है जहां एक सप्ताह में ही 1 हजार से ज्यादा संक्रमित केस सामने आ चुके हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आप भी जानें, Congress के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने क्यों कहा- ‘झूठ की खेती’ करती है भाजपा     |     आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे का दो दिवसीय लखनऊ दौरा आज से, सीतापुर भी जाएंगे     |     यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटी पश्चिम बंगाल के यात्रियों से भरी बस, 20 घायल     |     युवती ने घर फोन कर कहा बेहोश हो रही हूं, पुलिस ने चेक किया तो मैसेंजर पर प्रेमी से बात करती मिली     |     लखनऊ में न‍िकाह के तीसरे दिन घर में हाइवोल्‍टेज ड्रामा, गुस्‍साए युवक ने गोमती में लगाई छलांग     |     उत्‍तराखंड में कोरोना की वापसी, बुधवार को आए कोरोना के 110 नए मामले     |     राज्य के शिक्षक संघों को सरकार से आस, शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात     |     बीएमपी-दो टैंक से घुप्प अंधेरे में भी नहीं बचेंगे दुश्मन, ऑर्डनेंस फैक्ट्री ने आत्मनिर्भर भारत के तहत विकसित की नाइट साइट     |     रुतबा जमाने के लिए स्‍टोन क्रशर के मालिक ने गांव में की फायरिंग, दहशत में ग्रामीण     |     युवाओं को नागवार गुजरी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की ‘संस्कारी नसीहत’     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें-8418855555