बड़ी लापरवाही: मिर्जापुर के अस्थायी जेल से दो कैदी फरार

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर के चुनार में बने अस्थायी जेल से गुरुवार को दो कैदी फरार हो गये। दोनों कैदियों की गिरफ्तारी पर 25, 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया है।पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने यहां कहा कि फरार कैदी संतोष शुक्ला मध्य प्रदेश के रीवा और आशीष बिंद प्रयागराज का रहने वाला है । दोनों एक मामले में दोनों अभियुक्त हैं। दोनों को पिछले 17 जुलाई को ही गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

उन्होंने कहा कि दोनों को कोरोना महामारी के संकट के चलते चुनार में पालिटेक्निक विधालय में बनाये गये अस्थायी जेल में रखा गया था। गुरुवार की सुबह खिड़की तोड़ कर दोनों फरार हो गए। दोनों पर 25, 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगायी गयी है। उन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायेगा ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आप भी जानें, Congress के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने क्यों कहा- ‘झूठ की खेती’ करती है भाजपा     |     आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे का दो दिवसीय लखनऊ दौरा आज से, सीतापुर भी जाएंगे     |     यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटी पश्चिम बंगाल के यात्रियों से भरी बस, 20 घायल     |     युवती ने घर फोन कर कहा बेहोश हो रही हूं, पुलिस ने चेक किया तो मैसेंजर पर प्रेमी से बात करती मिली     |     लखनऊ में न‍िकाह के तीसरे दिन घर में हाइवोल्‍टेज ड्रामा, गुस्‍साए युवक ने गोमती में लगाई छलांग     |     उत्‍तराखंड में कोरोना की वापसी, बुधवार को आए कोरोना के 110 नए मामले     |     राज्य के शिक्षक संघों को सरकार से आस, शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात     |     बीएमपी-दो टैंक से घुप्प अंधेरे में भी नहीं बचेंगे दुश्मन, ऑर्डनेंस फैक्ट्री ने आत्मनिर्भर भारत के तहत विकसित की नाइट साइट     |     रुतबा जमाने के लिए स्‍टोन क्रशर के मालिक ने गांव में की फायरिंग, दहशत में ग्रामीण     |     युवाओं को नागवार गुजरी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की ‘संस्कारी नसीहत’     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें-8418855555