जौनपुर: प्रतिबंध का उल्लंघन करने पर 3313 व्यक्तियों का चालान, 6 लाख से ज्यादा पुलिस ने वसूला जुर्माना

जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले की पुलिस ने कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए लागू प्रतिबंध का उल्लंघन करनें वालों के खिलाफ चलाये गये अभियान के तहत बुधवार को जिले में 3313 व्यक्तियों का चालान करके छह लाख 80 हजार 450 रुपया जुर्माना वसूला जबकि सात लोगों के धारा- 188 भादवि के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने गुरुवार को यहां बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लागू प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध बुधवार को महा-अभियान चलाया गया। अभियान में पुलिस द्वारा कारर्वाई करते हुए मोटरसाईिकल पर दो व्यक्तियों के चलनें व सार्वजनिक स्थान पर मास्क का प्रयोग न करने वाले तीन हजार 313 व्यक्तियों का चालान करके छह लाख 80 हजार 450 रुपया जुर्माना। एक हजार 370 वाहनों का मोटर अधिनियम के तहत चालान किया गया और छह हजार 900 रुपया जुर्माना वसूल किया गया । उन्होंने कहा कि प्रतिबंध के उलंघन करने पर धारा- 188 भादवि के तहत सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कारर्वाई की गयी है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस की इस कारर्वाई से लोगों में कोरोना संक्रमण के रोक थाम के लिये नियमों के पालन करने की सीख मिलेगी एवं लोग नियमों के उलंघन करने से बचेंगें। इस प्रकार के अभियान आगे भी चलाये जाते रहेंगें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आप भी जानें, Congress के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने क्यों कहा- ‘झूठ की खेती’ करती है भाजपा     |     आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे का दो दिवसीय लखनऊ दौरा आज से, सीतापुर भी जाएंगे     |     यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटी पश्चिम बंगाल के यात्रियों से भरी बस, 20 घायल     |     युवती ने घर फोन कर कहा बेहोश हो रही हूं, पुलिस ने चेक किया तो मैसेंजर पर प्रेमी से बात करती मिली     |     लखनऊ में न‍िकाह के तीसरे दिन घर में हाइवोल्‍टेज ड्रामा, गुस्‍साए युवक ने गोमती में लगाई छलांग     |     उत्‍तराखंड में कोरोना की वापसी, बुधवार को आए कोरोना के 110 नए मामले     |     राज्य के शिक्षक संघों को सरकार से आस, शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात     |     बीएमपी-दो टैंक से घुप्प अंधेरे में भी नहीं बचेंगे दुश्मन, ऑर्डनेंस फैक्ट्री ने आत्मनिर्भर भारत के तहत विकसित की नाइट साइट     |     रुतबा जमाने के लिए स्‍टोन क्रशर के मालिक ने गांव में की फायरिंग, दहशत में ग्रामीण     |     युवाओं को नागवार गुजरी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की ‘संस्कारी नसीहत’     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें-8418855555