Eid al-Adha: ढाका में घरों को लौट रहे लोगों ने शारीरिक दूरी के नियमों का किया उल्लंघन
ढाका। मुसलमानों के त्योहार ईद-उल-अजहा (Eid al-Adha ) के लिए लोग अपने घरों की ओर लौट रहे हैं। ढाका में इसके लिए फेरियों पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस भीड़ में शारीरिक दूरी नहीं दिखी। 1 अगस्त को मनाई जाने वाली ईद-उल अजहा मुसलमानों के खास त्योहारों में से एक है। इस्लामिक इतिहास के मुताबिक हजरत इब्राहिम का ईमान परखने के लिए उनसे बेटे की कुर्बानी मांगी गई और वे बिना हिचकिचाए इसके लिए तैयार हो गए। उनके इस त्याग और समर्पण को देखते हुए अल्लाह ने उनके बेटे को जीवनदान दिया और तब से ही हर साल कुर्बानी की प्रतीक के तौर पर ईद उल अजहा मनाया जाता है।