कर्नाटक में कोरोना का आतंक, येदियुरप्पा के बाद पूर्व CM सिद्धारमैया की रिपोर्ट भी पॉजिटिव

कर्नाटक में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी तेजी से अपने पांव पसार रही ​है। इसकी चपेट से कोई भी बचता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। राज्य के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के बाद पूर्व सीएम सिद्धारमैया की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है, जिसके बाद उन्हे अस्पताल भर्ती कराया गया।

PunjabKesari

पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा गया कि मेरी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद डॉक्टरों की सलाह पर मैं अस्पताल में एडमिट हो गया हूं। मेरी अपील है कि जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं, वह सिम्टम्स देखें और खुद को क्वारनटीन कर लें।

सिद्धारमैया के बेटे यतींदरा ने बताया कि मेरे पिता को कल रात से बुखार था। इस वजह से उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया, जहां जांच करने पर उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले सीएम येदियुरप्पा की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उन्हें मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। येदियुरप्पा से पहले वन मंत्री आनंद सिंह, पर्यटन मंत्री सी.टी. रवि और कृषि मंत्री बी.सी. पाटिल कोविड-19 से पीड़ित हुए थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आप भी जानें, Congress के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने क्यों कहा- ‘झूठ की खेती’ करती है भाजपा     |     आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे का दो दिवसीय लखनऊ दौरा आज से, सीतापुर भी जाएंगे     |     यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटी पश्चिम बंगाल के यात्रियों से भरी बस, 20 घायल     |     युवती ने घर फोन कर कहा बेहोश हो रही हूं, पुलिस ने चेक किया तो मैसेंजर पर प्रेमी से बात करती मिली     |     लखनऊ में न‍िकाह के तीसरे दिन घर में हाइवोल्‍टेज ड्रामा, गुस्‍साए युवक ने गोमती में लगाई छलांग     |     उत्‍तराखंड में कोरोना की वापसी, बुधवार को आए कोरोना के 110 नए मामले     |     राज्य के शिक्षक संघों को सरकार से आस, शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात     |     बीएमपी-दो टैंक से घुप्प अंधेरे में भी नहीं बचेंगे दुश्मन, ऑर्डनेंस फैक्ट्री ने आत्मनिर्भर भारत के तहत विकसित की नाइट साइट     |     रुतबा जमाने के लिए स्‍टोन क्रशर के मालिक ने गांव में की फायरिंग, दहशत में ग्रामीण     |     युवाओं को नागवार गुजरी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की ‘संस्कारी नसीहत’     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें-8418855555