उमा भारती बोली- राम का नाम या अयोध्या बीजेपी की बपौती नहीं , कांग्रेस ने किया धन्यवाद

भोपाल: अयोध्या में 5 अगस्त को होने वाले राममंदिर के शिलान्यास को लेकर मध्य प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। भाजपा हो या कांग्रेस दोनों राम पर हक जता रहे है,दोनों में सबसे बड़ा रामभक्त कौन की होड़ मची हुई है, ऐसे में बीजेपी की फायर ब्रांड नेता उमा भारती ने बड़ा बयान देकर सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं को समझाते हुए तीखे शब्दों में कहा है कि ‘राम के नाम पर बीजेपी का पेटेंट नहीं हुआ है।’ उमा भारती के इस बयान के बाद कांग्रेस ने थैंक्स कहा है।

उमा भारती ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा है ‘राम के नाम पर किसी का पेटेंट नहीं हो सकता है।कोई रहे न रहे राम रहेंगे, इसलिए अहंकार नहीं पालना चाहिए। राम का नाम अयोध्या या बीजेपी के बाप की बपौती नहीं है। ये सबकी हैं, जो बीजेपी में हैं या नहीं हैं। जो किसी भी धर्म को मानते हो। जो राम को मानते हैं, राम उन्हीं के हैं। ‘

वही पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव ने भी बीजेपी नेता के इस बात से सहमति जताई और ट्वीट कर लिखा है कि बिल्कुल सही कहा उमा जी ने भगवान श्रीराम किसी पार्टी की बपौती नहीं है। मुंह में राम मन में नाथूराम।धन्यवाद उमा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आप भी जानें, Congress के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने क्यों कहा- ‘झूठ की खेती’ करती है भाजपा     |     आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे का दो दिवसीय लखनऊ दौरा आज से, सीतापुर भी जाएंगे     |     यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटी पश्चिम बंगाल के यात्रियों से भरी बस, 20 घायल     |     युवती ने घर फोन कर कहा बेहोश हो रही हूं, पुलिस ने चेक किया तो मैसेंजर पर प्रेमी से बात करती मिली     |     लखनऊ में न‍िकाह के तीसरे दिन घर में हाइवोल्‍टेज ड्रामा, गुस्‍साए युवक ने गोमती में लगाई छलांग     |     उत्‍तराखंड में कोरोना की वापसी, बुधवार को आए कोरोना के 110 नए मामले     |     राज्य के शिक्षक संघों को सरकार से आस, शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात     |     बीएमपी-दो टैंक से घुप्प अंधेरे में भी नहीं बचेंगे दुश्मन, ऑर्डनेंस फैक्ट्री ने आत्मनिर्भर भारत के तहत विकसित की नाइट साइट     |     रुतबा जमाने के लिए स्‍टोन क्रशर के मालिक ने गांव में की फायरिंग, दहशत में ग्रामीण     |     युवाओं को नागवार गुजरी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की ‘संस्कारी नसीहत’     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें-8418855555