Nepotism को लेकर करीना कपूर ख़ान पर बरसीं कंगना रनोट की टीम, स्टार किड्स को दी यह चेतावनी

नई दिल्लीसुशांत सिंह राजपूत की दुखद मौत के बाद से ही बॉलीवुड में नेपोटिज़्म का मुद्दा गर्माया हुआ है। कई सेलेब्रिटीज़ परिवारवाद के ख़िलाफ़ लिख और बोल रहे हैं। कंगना रनोट अपनी टीम के सोशल मीडिया एकाउंट्स के ज़रिए नेपोटिज़्म को लेकर लगातार बात कर रही हैं। अब उन्होंने करीना कपूर ख़ान के इससे जुड़े एक बयान को लेकर उन पर निशाना साधा है।

दरअसल, करीना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि दो दशकों तक कोई सिर्फ़ नेपोटिज़्म की वजह से इंडस्ट्री में टिका नहीं रह सकता। ऐसे स्टार किड्स की कमी नहीं है, जो सफल नहीं रहे। करीना के इस बयान पर कंगना की टीम ने ट्वीट्स करके कई सवाल पूछे। ट्वीट में लिखा- जी, करीना जी। आप सबको दर्शकों ने दौलतमंद और मशहूर बनाया, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि उम्मीद से अधिक सफलता बॉलीवुड को बुलीवुड में बदल देगी। कृप्या इन सवालों के जवाब दीजिए-

1- आपके बेस्ट फ्रेंड ने कंगना को इंडस्ट्री छोड़ने के लिए क्यों कहा था?

2-  बड़े प्रोडक्शन हाउसेज़ ने सुशांत को बैन क्यों कर दिया था?

3- उन्होंने कंगना को विच और सुशांत को दुष्कर्मी क्यों कहा?

4- आपके ईको सिस्टम में कंगना और सुशांत को बाइपोलर क्यों कहा जाता है?

5- आपके ही जैसे एक नेपो किड ने शादी का वादा करके कंगना के ख़िलाफ़ केस क्यों किया?

6- कंगना और सुशांत इंडस्ट्री में अलग-थलग क्यों कर दिये गये? उन्हें पार्टी में क्यों नहीं बुलाया जाता? क्यों कोई उन्हें फ़िल्म रिलीज़, बर्थडे और कामयाबी पर बधाई नहीं देता?

इसके अलावा ट्वीट में सभी स्टार किड्स को चेतावनी जारी करते हुए कहा गया- सभी बेवकूफ़ नेपो किड्स के लिए चेतावनी, हमें आपके सुख-सुविधाओं से कोई दिक्कत नहीं, हमारी समस्या है, जिस तरह आप हमारे साथ व्यवहार करते हैं। बुलिंग और गुटबाजी ने सुशांत की हत्या की है। उन्होंने शिकायत की थी कि फ़िल्म इंडस्ट्री में दम घुटता है।

वो छोड़ना चाहते थे। उसे इस बात का भी मलाल था कि आप सब उन्हें दुष्कर्मी बोलते हो और उसके काम का हक़ कभी नहीं दिया। आइए, इस बारे में बात करते हैं। फ़िल्म और ड्रेसेज़ फिलहाल बातचीत का विषय नहीं हैं। असली मुद्दों पर बात कीजिए।

सोशल मीडिया में ट्रोलिंग को लेकर कई सेलेब्रिटी किड्स ने इससे दूरी बना ली है। ख़ासकर ट्विटर पर उनकी गतिविधियां कम हो गयी हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आप भी जानें, Congress के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने क्यों कहा- ‘झूठ की खेती’ करती है भाजपा     |     आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे का दो दिवसीय लखनऊ दौरा आज से, सीतापुर भी जाएंगे     |     यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटी पश्चिम बंगाल के यात्रियों से भरी बस, 20 घायल     |     युवती ने घर फोन कर कहा बेहोश हो रही हूं, पुलिस ने चेक किया तो मैसेंजर पर प्रेमी से बात करती मिली     |     लखनऊ में न‍िकाह के तीसरे दिन घर में हाइवोल्‍टेज ड्रामा, गुस्‍साए युवक ने गोमती में लगाई छलांग     |     उत्‍तराखंड में कोरोना की वापसी, बुधवार को आए कोरोना के 110 नए मामले     |     राज्य के शिक्षक संघों को सरकार से आस, शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात     |     बीएमपी-दो टैंक से घुप्प अंधेरे में भी नहीं बचेंगे दुश्मन, ऑर्डनेंस फैक्ट्री ने आत्मनिर्भर भारत के तहत विकसित की नाइट साइट     |     रुतबा जमाने के लिए स्‍टोन क्रशर के मालिक ने गांव में की फायरिंग, दहशत में ग्रामीण     |     युवाओं को नागवार गुजरी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की ‘संस्कारी नसीहत’     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें-8418855555