Sushant Singh Rajput संग क्या था सूरज पंचोली का झगड़ा? दोनों के रिश्ते का सच आया सामने

नई दिल्ली। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस अब CBI के पास पहुंच चुका है। इस केस में करीब दो महीने से जांच चल रही थी लेकिन अब इस पर सीबीआई की ओर से जांग की जाएगी। अब सुशांत केस को उनकी एक्स मैनेजर रहीं दिशा सालियान की मौत से जोड़ा जा रहा है। वहीं​ इस केस में कई बड़े नाम भी जुड़ते नजर आ रह हैं। सुशांत सिंह के निधन को बाद से ही एक्टर सूरज पंचोली का नाम लगातार इस केस से जुड़ रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर भी सुशांत के फैंस सूरज पंचोली को निशाने पर ले रहे हैं। सुनने में कहा जा रहा है कि सूरज और सुशांत की आपस में नहीं बनती थी। वहीं अब इस बारे में सूरज पंचोली ने अपनी बात रखी है।

सूरज पंचोली ने सुशांत सिंह राजपूत संग अपने रिश्ते को लेकर आज तक से बात की। आज तक से खास बातचीत में सूरज पंचोली ने बताया, ‘वह और सुशांत बस 1 या 2 बार ही मिले होंगे। हम दोनों में बहुत ही कम बात हुई थी। हम दोनों के रिलेशन काफी नॉर्मल थे। हम जब भी मिले बस एक दूसरे के हाय-हैलो की थी।’

सूरज ने आगे कहा, ‘सुशांत संग उनकी किसी तरह से कोई दुश्मनी नहीं थी। बल्कि सुशांत हम दोनों एक-दूसरे को भाई कहकर बुलाते थे। वो मुझे छोटा भाई बुलाते थे। हमने कभी साथ काम नहीं किया। इसके बावजूद फिर भी मैं उन्हें एक सीनियर एक्टर के तौर पर इज्जद देता था।’

पहली मुलाकात पर बात करते हुए सूरज ने कहा, ‘सुशांत से उनकी मुलाकात पहली बार रामनगर में एक्टिंग क्लास के दौरान हुई थी। बस वहीं से हम दोनों की जान पहचान हुई। इसके बाद सुशांत एक बड़े स्टार बन गए थे। यहां जैसे आमतौर पर लोग इस इंडस्ट्री मिलते रहते हैं ठीक वैसे ही हम दोनों मिले।  इसके बाद हम एक दोस्त के घर पर मिले, तब हमारी दोस्ती हुई थी। इसके बाद हम दोनों एक-दूसरे के नंबर एक्सचेंज किए और फिर सुशांत ने अपनी फिल्म ‘राब्ता’ की स्क्रीनिंग पर मुझे बुलाया।’

इसी के साथ ही नेपोटिज्म के साल पर सूरज ने कहा, ‘उन्हें नहीं पता कि सुशांत के साथ  ऐसा कुछ हुआ। लेकिन हां सोशल मीडिया पर रोलिंग जरूर होती है। इसलिए जरूरी है कि सोशल मीडिया पर ब्लाइंड आइटम बैन होने चाहिए। ये एक ऐसा प्लेटफार्म है जो कमेंट्स में नाम का खुलासा कर दिए जाते हैं।’

इसी के साथ ही सूरज पंचोली ने दिशा सालियान संग किसी तरह का कनेक्शन होने से भी साफ इंकार किया। उन्होंने खुद पर लग रहे सभी आरोपों को गलत बताया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आप भी जानें, Congress के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने क्यों कहा- ‘झूठ की खेती’ करती है भाजपा     |     आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे का दो दिवसीय लखनऊ दौरा आज से, सीतापुर भी जाएंगे     |     यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटी पश्चिम बंगाल के यात्रियों से भरी बस, 20 घायल     |     युवती ने घर फोन कर कहा बेहोश हो रही हूं, पुलिस ने चेक किया तो मैसेंजर पर प्रेमी से बात करती मिली     |     लखनऊ में न‍िकाह के तीसरे दिन घर में हाइवोल्‍टेज ड्रामा, गुस्‍साए युवक ने गोमती में लगाई छलांग     |     उत्‍तराखंड में कोरोना की वापसी, बुधवार को आए कोरोना के 110 नए मामले     |     राज्य के शिक्षक संघों को सरकार से आस, शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात     |     बीएमपी-दो टैंक से घुप्प अंधेरे में भी नहीं बचेंगे दुश्मन, ऑर्डनेंस फैक्ट्री ने आत्मनिर्भर भारत के तहत विकसित की नाइट साइट     |     रुतबा जमाने के लिए स्‍टोन क्रशर के मालिक ने गांव में की फायरिंग, दहशत में ग्रामीण     |     युवाओं को नागवार गुजरी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की ‘संस्कारी नसीहत’     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें-8418855555