घर-घर जलाए जाएंगे दीए, राम के ननिहाल में कुछ ऐसे मनाया जाएगा जश्न
रायपुर: देशभर में राम लला को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। इसी बीच राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर में भी शाम 6 बजे से 9000 दीए जलाए जाएंगे और आतिशवादी भी की जाएगी। कोरोना को देखते हुए मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जमा नहीं होगी।विधायक विकास उपाध्याय राम जन्म भूमि में राम मंदिर निर्माण को यादगार बनाने के लिए आयोजित सभी कार्यक्रमों में शामिल होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत माता कौशिल्या के राम के नाम भजन, कीर्तन के साथ दूधाधारी मठ राम मंदिर में की जाएगी। इसके बाद सुंदर कांड का पाठ विधायक विकास उपाध्याय के निवास में शाम को किया जाएगा। राजधानी रायपुर के हर घर में दीया जलाकर भगवान श्रीराम का स्वागत किया जाएगा।
बता दें कि चंद्रखुरी में स्थित कौशिल्या के मंदिर में भी दीपउत्सव के साथ विषेश आयोजन होगा। खास बात यह है कि संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने ‘एक दिया कौशल्या के राम के नाम’ का अभियान शुरू किया है। उन्होंने एक लाख दीये वितरण का संकल्प लिया है। 25 हजार दीये शहर पश्चिम में बांटे गए है। विधायक उपाध्याय ने कहा कि, अयोध्या राम मंदिर निर्माण में गांधी परिवार की अहम भूमिका रही है।