खाद-बीज के मुनाफाखोरों पर कार्रवाई जारी, कृषि मंत्री के निर्देश पर 71 लाइसेंस निलंबित, 50 निरस्त

भोपाल: प्रदेश में खाद बीज के मिलावटखोरों और मुनाफाखोरों पर सख्त कार्रवाई का दौर जारी है। कृषि मंत्री कमल पटेल के निर्देश पर जारी अभियान में गड़बड़ी का पता लगते ही लाइसेंस निरस्त किए जा रहे हैं। अब तक 50 लाइसेंसनिरस्त किए जा चुके हैं, 71 लाइसेंस निलंबित हैं। वहीं अब तक 22 विक्रेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है, एक मामले में विवेचना की जा रही है।

कृषि मंत्री कमल पटेल प्रदेश में किसानों के हितों को लेकर स्वयं सक्रिय हैं। खरीफ फसलों के सीजन में उर्वरक की बढ़ती मांग के बीच नकली खाद और बीज बेचने वालों से किसानों को बचाने के लिए पूरे अमले को मैदान में उतार दिया गया है। खाद के अवैध भंडारण, परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। कृषि अमले की सक्रियता से सकारात्मक नतीजे आ रहे हैं। किसानों को न खाद की उपलब्धता में दिक्कत आ रही है और न ही मंहगे दाम पर खाद खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। कृषि मंत्री कमल पटेल गड़बड़ी पकड़ में आने पर कोई रियायत नहीं बरत रहे। सख्त कार्रवाई से मुनाफाखोरों में हड़कंप है वहीं किसानों को राहत मिली है।

कृषि मंत्री कमल पटेल की पहल पर केंद्र से राज्य को एक लाख मीट्रिक टन से अधिक यूरिया उपलब्ध कराया जा चुका है। खाद समय पर और वाजिब कीमत पर किसानों को मिलती रहे इसके लिए कृषि विभाग का अमला स्टॉक लिमिट, निर्धारित दर से ज्यादा बेचने, मिलावटखोरों सहित अवैध रूप से खाद का विक्रय करने वालो के खिलाफ अभियान चलाए हुए है। कृषि मंत्री कमल पटेल ने फिर दोहराया है कि किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे, ऐसे तत्वों के खिलाफ रासुका के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आप भी जानें, Congress के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने क्यों कहा- ‘झूठ की खेती’ करती है भाजपा     |     आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे का दो दिवसीय लखनऊ दौरा आज से, सीतापुर भी जाएंगे     |     यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटी पश्चिम बंगाल के यात्रियों से भरी बस, 20 घायल     |     युवती ने घर फोन कर कहा बेहोश हो रही हूं, पुलिस ने चेक किया तो मैसेंजर पर प्रेमी से बात करती मिली     |     लखनऊ में न‍िकाह के तीसरे दिन घर में हाइवोल्‍टेज ड्रामा, गुस्‍साए युवक ने गोमती में लगाई छलांग     |     उत्‍तराखंड में कोरोना की वापसी, बुधवार को आए कोरोना के 110 नए मामले     |     राज्य के शिक्षक संघों को सरकार से आस, शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात     |     बीएमपी-दो टैंक से घुप्प अंधेरे में भी नहीं बचेंगे दुश्मन, ऑर्डनेंस फैक्ट्री ने आत्मनिर्भर भारत के तहत विकसित की नाइट साइट     |     रुतबा जमाने के लिए स्‍टोन क्रशर के मालिक ने गांव में की फायरिंग, दहशत में ग्रामीण     |     युवाओं को नागवार गुजरी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की ‘संस्कारी नसीहत’     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें-8418855555