शशि थरूर ने साधा PM पर निशाना, कहा- 8 करोड़ लोगों को भूले मोदी…यह चिंता की बात

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि राम मंदिर भूमि पूजन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 130 करोड़ भारतीयों का जिक्र किया जबकि भारत की जनसंख्या 138 करोड़ से अधिक है और संशोधित नागरिकता कानून तथा राष्ट्रीय नागरिक पंजी के बाद आठ करोड़ लोगों को भूलना चिंता की बात है। उन्होंने कहा कि अगर चूक अनजाने में हुई तो सुधार करने से आश्वासन मिलेगा।थरूर ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया, राम मंदिर के बारे में बात करते हुए कल प्रधानमंत्री मोदी ने 130 करोड़ भारतीयों को बधाई दी। लेकिन संयुक्त राष्ट्र के आंकड़े के अनुसार 2020 के मध्य तक भारत की अनुमानित आबादी 1,38,00,04,385 है।

उन्होंने कहा, सीएए/एनआरसी के बाद आठ करोड़ लोगों को भूल जाना चिंता का विषय है। अगर यह अनजाने में हुआ है तो सुधार करने से आश्वासन मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास करते हुए कहा था कि कई पीढिय़ों ने दशकों तक राम मंदिर निर्माण के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा, मैं देश के 130 करोड़ लोगों की ओर से उनके उस बलिदान के लिए उन्हें नमन करता हूं , जिससे राम मंदिर की नींव रखने का मार्ग प्रशस्त हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आप भी जानें, Congress के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने क्यों कहा- ‘झूठ की खेती’ करती है भाजपा     |     आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे का दो दिवसीय लखनऊ दौरा आज से, सीतापुर भी जाएंगे     |     यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटी पश्चिम बंगाल के यात्रियों से भरी बस, 20 घायल     |     युवती ने घर फोन कर कहा बेहोश हो रही हूं, पुलिस ने चेक किया तो मैसेंजर पर प्रेमी से बात करती मिली     |     लखनऊ में न‍िकाह के तीसरे दिन घर में हाइवोल्‍टेज ड्रामा, गुस्‍साए युवक ने गोमती में लगाई छलांग     |     उत्‍तराखंड में कोरोना की वापसी, बुधवार को आए कोरोना के 110 नए मामले     |     राज्य के शिक्षक संघों को सरकार से आस, शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात     |     बीएमपी-दो टैंक से घुप्प अंधेरे में भी नहीं बचेंगे दुश्मन, ऑर्डनेंस फैक्ट्री ने आत्मनिर्भर भारत के तहत विकसित की नाइट साइट     |     रुतबा जमाने के लिए स्‍टोन क्रशर के मालिक ने गांव में की फायरिंग, दहशत में ग्रामीण     |     युवाओं को नागवार गुजरी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की ‘संस्कारी नसीहत’     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें-8418855555