CM येदियुरप्पा ने अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद खुद को किया सेल्फ क्वारंटाइन

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी. एस येदियुरप्पा को सोमवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। छुट्टी मिलने के बाद सीएम ने अपने आपको सेल्फ क्वारंटाइन कर लिया है। राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए एक बयान के मुताबिक, कोरोना वायरस से संक्रमित मुख्यमंत्री बी.एस येदियुरप्पा पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं। उनकी कोरोना रिपोर्ट अब नेगेटिव आई है, जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल से छुट्टी दे गई है। बता दें कि सीएम को 2 अगस्त को मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सीएम ने अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सभी की  प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद किया है। येदियुरप्पा ने कहा, ” मुझे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और सेल्फ क्वारंटाइन में रहेंगे। ” हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि वह सेल्फ क्वारंटाइन में कितने दिनों तक रहेंगे। मुंख्यमंत्री ने कहा कि वह जल्द ही अपने दैनिक काम पर वापस आने की उम्मीद कर रहे हैं।

येदियुरप्पा ने डॉक्टरों, नर्सों और अस्पताल के कर्मचारियों का भी धन्यवाद किया जिन्होंने उनका इलाज किया।उन्होंने उन सभी नागरिकों का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आप भी जानें, Congress के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने क्यों कहा- ‘झूठ की खेती’ करती है भाजपा     |     आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे का दो दिवसीय लखनऊ दौरा आज से, सीतापुर भी जाएंगे     |     यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटी पश्चिम बंगाल के यात्रियों से भरी बस, 20 घायल     |     युवती ने घर फोन कर कहा बेहोश हो रही हूं, पुलिस ने चेक किया तो मैसेंजर पर प्रेमी से बात करती मिली     |     लखनऊ में न‍िकाह के तीसरे दिन घर में हाइवोल्‍टेज ड्रामा, गुस्‍साए युवक ने गोमती में लगाई छलांग     |     उत्‍तराखंड में कोरोना की वापसी, बुधवार को आए कोरोना के 110 नए मामले     |     राज्य के शिक्षक संघों को सरकार से आस, शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात     |     बीएमपी-दो टैंक से घुप्प अंधेरे में भी नहीं बचेंगे दुश्मन, ऑर्डनेंस फैक्ट्री ने आत्मनिर्भर भारत के तहत विकसित की नाइट साइट     |     रुतबा जमाने के लिए स्‍टोन क्रशर के मालिक ने गांव में की फायरिंग, दहशत में ग्रामीण     |     युवाओं को नागवार गुजरी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की ‘संस्कारी नसीहत’     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें-8418855555