ताईवान को दूसरा हांग कांग बनाने की कोशिश कर रहा है चीन: विदेश मंत्री जोशेफ वु
ताइपेई। अब चीन ताइवान को दूसरा हांगकांग बनाने की कोशिश में जुट गया है। यह बात ताईवान के विदेश मंत्री विदेश मंत्री जोसेफ वु (Joseph Wu) ने कहा है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक आइलैंड को दूसरे हांग कांग का रूप देने में चीन जुटा हुआ है। अमेरिका के स्वास्थ्य सचिव एलेक्स अजार के ऐतिहासिक दौरे के क्रम में विदेश मंत्री ने यह चेतावनी दी। हांग कांग में चीन द्वारा लागू किए गए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के मद्देनजर ताईवान भी डरा हुआ है। दरअसल चीन इस आइलैंड पर अपना दावा करता है।
ताईपेई में मंगलवार को अमेरिकी अधिकारी एलेक्स अजार के साथ बैठक के दौरान विदेश मंत्री जोसेफ वु (Joseph Wu) ने कहा कि ताईवान में लोगों की आजादी के छीन जाने का खतरा बरकरार है जो चीन की ओर से कभी भी हो सकता है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.