सुपुर्द-ए-खाक हुए राहत इंदौरी, ट्विटर के जरिए अपने चाहने वालों से की ये खास अपील

नई दिल्ली। प्रसिद्ध शायर डॉ. राहत इंदौरी का इंदौर में मंगलवार शाम करीब पांच बजे निधन हो गया। इसके बाद इंदौरी साहब आज रात साढ़े नौ बजे छोटी खजरानी (इंदौर) कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिए गए। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उनको दफनाया गया। अरबिंदो अस्‍पताल से ही उनके शव को एंबुलेंस के जरिए कब्रिस्‍तान लाया गया। वहां नमाज अदा की गई। चुनिंदा लोगों की मौजूदगी में उनकी अंत्‍येष्टि की गई। इसके साथ ही उनके ट्विटर अकाउंट से अपील की गई कि लोग अपने-अपने घरों से ही राहत साहब की आत्मा की शांति के लिए दुआ करें।

अंतिम सांस के साथ ही अब वे ‘जमींदार” हो गए हैं। दरअसल, शायरी के लंबे दौर में उन्होंने कभी कहा था-

कश्ती तेरा नसीब चमकदार कर दिया, इस पार के थपेड़ों ने उस पार कर दिया।

दो गज सही ये मेरी मिलकियत तो है, ऐ मौत तूने मुझे जमींदार कर दिया।

इस शेर में जमींदार होने से उनका आशय था कि जिस जमीन में उन्हें दफनाया जाएगा, वह भले ही दो गज की हो, मगर हमेशा के लिए उनकी मिलकियत (संपत्ति) हो जाएगी। उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। कोरोना से संक्रमित होने की जानकारी राहत इंदौरी ने खुद ट्वीट कर दी थी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शाम को उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया। उनके दोनों फेफड़ों में कोरोना का संक्रमण और किडनी में सूजन थी।

सुबह उन्होंने ट्वीट किया था कि कोविड के शुरुआती लक्षण दिखाई देने पर मेरा कोरोना टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अरविंदो अस्पताल में भर्ती हूं, दुआ कीजिए जल्द से जल्द इस बीमारी को हरा दूं। एक और आग्रह है कि मुझे या घर के लोगों को फोन ना करें, मेरी खैरियत टि्वटर और फेसबुक पर आपको मिलती रहेगी। इस ट्वीट के बाद राहत इंदौरी के चाहने वाले जल्द से जल्द उनके स्वस्थ होने की दुआ के साथ मैसेज लिख रहे थे, लेकिन देर शाम उनके निधन की खबर आई।

राहत इंदौरी के निधन के बाद अरबिंदो अस्पताल का अहम बयान सामने आया है। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार डॉ विनोद भंडारी ने कहा कि उन्हें आज (मंगलवार) दो बार दिल का दौरा पड़ा और उन्हें बचाया नहीं जा सका। कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके शरीर में 60 फीसद तक निमोनिया था।

बता दें कि राहत इंदौरी मशहूर शायर थे, साथ ही वह बॉलीवुड के लिए भी कई गाने लिखते आए। राहत इंदौरी की उम्र 70 साल थी, ऐसे में उन्हें डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती किया गया था।

इंदौरी के निधन की खबर आने के बाद सोशल मीडिया में शोक की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया यूजर्स उनके शेर और शायरी लिखकर भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उन्हें याद कर रहे हैं।

गौरतलब है कि कि मध्य प्रदेश में कोरोना का संक्रमण तेजी तेजी से फैल हुआ है। इंदौर भी शुरुआत में कोरोना वायरस का हॉटस्पॉट बनकर उभरा था। बीते दिनों ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी कोरोना की चपेट में आए थे, हालांकि अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आप भी जानें, Congress के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने क्यों कहा- ‘झूठ की खेती’ करती है भाजपा     |     आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे का दो दिवसीय लखनऊ दौरा आज से, सीतापुर भी जाएंगे     |     यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटी पश्चिम बंगाल के यात्रियों से भरी बस, 20 घायल     |     युवती ने घर फोन कर कहा बेहोश हो रही हूं, पुलिस ने चेक किया तो मैसेंजर पर प्रेमी से बात करती मिली     |     लखनऊ में न‍िकाह के तीसरे दिन घर में हाइवोल्‍टेज ड्रामा, गुस्‍साए युवक ने गोमती में लगाई छलांग     |     उत्‍तराखंड में कोरोना की वापसी, बुधवार को आए कोरोना के 110 नए मामले     |     राज्य के शिक्षक संघों को सरकार से आस, शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात     |     बीएमपी-दो टैंक से घुप्प अंधेरे में भी नहीं बचेंगे दुश्मन, ऑर्डनेंस फैक्ट्री ने आत्मनिर्भर भारत के तहत विकसित की नाइट साइट     |     रुतबा जमाने के लिए स्‍टोन क्रशर के मालिक ने गांव में की फायरिंग, दहशत में ग्रामीण     |     युवाओं को नागवार गुजरी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की ‘संस्कारी नसीहत’     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें-8418855555