शिवराज व कमलनाथ ने मनाई जन्माष्टमी, CM ने गाया भक्ति रस से भरा कृष्ण भजन

भोपाल: देश भर के साथ साथ मध्य प्रदेश में कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूम धाम से मनाया गया। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने निवास स्थान पर अपनी पत्नी साधना के साथ कृष्ण जन्माष्टमी मनाई तो वहीं पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी कृष्ण के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर पूजा अर्चना की। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस अवसर पर भजन भी गाया।

शिवराज सिंह चौहान ने परिवार संग कुछ ऐसे मनाई कृष्ण जन्माष्टमी
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पत्नी साधना के संग बुधवार दोपहर से त्यारियां शुरु कर दी थी। उन्होंने कृष्ण की लीलाओं की झांकियों से घर के मंदिर की साज सज्जा की, जिसमें श्री कृष्ण के जन्म से लेकर गोवर्धन पर्वत को उठाने तक की झांकियां तैयार की गई। कृष्ण जन्म, श्री कृष्ण का गोप-गोपियों के साथ खेल, माखन चोरी, बांसुरी वादन, राधा कृष्ण प्रेम और गोवर्धन पर्वत की झांकी तैयार की।

रात 12 बजे परिवार के साथ कृष्ण जन्माष्टमी मनाई। इस दौरान सीएम शिवराज ने कहा कि श्री कृष्ण के जीवन के हर क्षण में मंगल और कल्याण परिलक्षित होता है। गोप-गोपियों के साथ खेल, माखन चोरी, प्रेम व गोवर्धन पर्वत की झांकी तैयार करते हुए भी मन असीम आनंद से भर उठा था। प्रभु, सबका कल्याण करो। सबको जन्माष्टमी की बधाई! जय श्री कृष्ण! वहीं ठीक 12 बजे पूजा अर्चना कर भजन कीर्तन भी किया।

पूर्व सीएम कमलनाथ के घर कृष्ण जन्मोत्सव पूजन: पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने जन्माष्टमी के अवसर पर मध्यरात्री को भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव का पारंपरिक पूजन कर बाल गोपाल को झूला झुलाया। नंद के घर आनंद भयों, जय कन्हैया लाल की..! इस दौरान पूरे विधि-विधान एवं भक्ति-भाव के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया और पूजा-अर्चना की। वहीं उन्होंने बाल गोपाल से मध्यप्रदेश की जनता के उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखी और समृद्ध जीवन की कामना की।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आप भी जानें, Congress के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने क्यों कहा- ‘झूठ की खेती’ करती है भाजपा     |     आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे का दो दिवसीय लखनऊ दौरा आज से, सीतापुर भी जाएंगे     |     यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटी पश्चिम बंगाल के यात्रियों से भरी बस, 20 घायल     |     युवती ने घर फोन कर कहा बेहोश हो रही हूं, पुलिस ने चेक किया तो मैसेंजर पर प्रेमी से बात करती मिली     |     लखनऊ में न‍िकाह के तीसरे दिन घर में हाइवोल्‍टेज ड्रामा, गुस्‍साए युवक ने गोमती में लगाई छलांग     |     उत्‍तराखंड में कोरोना की वापसी, बुधवार को आए कोरोना के 110 नए मामले     |     राज्य के शिक्षक संघों को सरकार से आस, शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात     |     बीएमपी-दो टैंक से घुप्प अंधेरे में भी नहीं बचेंगे दुश्मन, ऑर्डनेंस फैक्ट्री ने आत्मनिर्भर भारत के तहत विकसित की नाइट साइट     |     रुतबा जमाने के लिए स्‍टोन क्रशर के मालिक ने गांव में की फायरिंग, दहशत में ग्रामीण     |     युवाओं को नागवार गुजरी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की ‘संस्कारी नसीहत’     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें-8418855555