राहतः कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव

लखनऊः उत्तर प्रदेश के विधायी, न्याय एवं ग्रामीण अभियन्त्रण सेवा मंत्री कोरोना पॉजिटिव बृजेश पाठक की रिपोर्ट को लेकर राहत भरी खबर आई है। जहां उन्होंने ट्वीट कर बताया कि उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने के कारण संजय गांधी पीजीआइ में भर्ती कराया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा था।

बता दें कि उनकी पत्नी नम्रता पाठक के 3 अगस्त को पॉजिटिव होने के दो दिन बाद ही ब्रजेश पाठक की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई थी। वह पत्नी के साथ होम आइसोलेशन में थे कि 9 अगस्त को सांस लेने में तकलीफ होने पर उनको संजय गांधी पीजीआइ के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर उनके स्वास्थ्य में काफी तेजी से सुधार होने लगा।

पाठक ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि  ईश्वर की कृपा व आप सभी स्नेहीजनों के आशीर्वाद, प्रेम, स्नेह एवं की गई प्रार्थनाओं से मेरी कोविड-19 की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। मेरा स्वास्थ्य भी अब बेहतर है, चिकित्सकों के परामर्श का अनुसरण करते हुए अभी कुछ समय तक होम आइसोलेशन में ही रहूंगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आप भी जानें, Congress के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने क्यों कहा- ‘झूठ की खेती’ करती है भाजपा     |     आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे का दो दिवसीय लखनऊ दौरा आज से, सीतापुर भी जाएंगे     |     यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटी पश्चिम बंगाल के यात्रियों से भरी बस, 20 घायल     |     युवती ने घर फोन कर कहा बेहोश हो रही हूं, पुलिस ने चेक किया तो मैसेंजर पर प्रेमी से बात करती मिली     |     लखनऊ में न‍िकाह के तीसरे दिन घर में हाइवोल्‍टेज ड्रामा, गुस्‍साए युवक ने गोमती में लगाई छलांग     |     उत्‍तराखंड में कोरोना की वापसी, बुधवार को आए कोरोना के 110 नए मामले     |     राज्य के शिक्षक संघों को सरकार से आस, शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात     |     बीएमपी-दो टैंक से घुप्प अंधेरे में भी नहीं बचेंगे दुश्मन, ऑर्डनेंस फैक्ट्री ने आत्मनिर्भर भारत के तहत विकसित की नाइट साइट     |     रुतबा जमाने के लिए स्‍टोन क्रशर के मालिक ने गांव में की फायरिंग, दहशत में ग्रामीण     |     युवाओं को नागवार गुजरी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की ‘संस्कारी नसीहत’     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें-8418855555