विधायक विजय मिश्र के करीबियों पर कसेगा शिकंजा, भदोही की पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम बना रही सूची

भदोही। हेलो! प्रधान जी, आपके गांव में ओम प्रकाश तिवारी कौन है? उसकी स्थिति क्या है वह विजय मिश्रा का करीबी है। कौन काम करता है और कहां रहता है। उसके पास इतनी गाडिय़ां कहां से आ गई। आगर मालवा में विधायक विजय मिश्र की गिरफ्तारी के बाद पुलिस और खुफिया कुछ इस तरह से प्रधानों को फोन कर समर्थकों और करीबियों का कुंडली खंगलाने लगी है। यही नहीं कई करीबियों के घर पहुंचकर संबंधित थाने की पुलिस ने दरवाजा भी खटखटाया। घर वालों को चेताया भी कि उनसे बोल दो कि वह ज्यादा उड़ें ना।

औराई में गुंडा एक्ट की कार्रवाई के बाद विधायक विजय मिश्र, एमएलसी रामलली मिश्र और उनके पुत्र विष्णु मिश्र के खिलाफ कोतवाली गोपीगंज में रिश्तेदार कृष्णमोहन तिवारी का भवन कब्जा करने सहित अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में जहां वह वांछित चल रहे थे वहीं रामलली मिश्र फरार हैं। मध्य प्रदेश के आगर मालवा में गिरफ्तारी के बाद पुलिस विधायक के करीबियों एवं समर्थकों पर शिकंजा कस दिया है। खुफिया विभाग की टीम भी उनके करीबियों की हिस्ट्री खंगालने में जुटी हुई है। गांव के प्रधान और संबंधित थानों की पुलिस भी पूरे दिन करीबियों के लोकेशन लेती रही। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जिले भर की पुलिस को चौकन्ना कर दिया गया था। चौरी, औराई, भदोही और सुरियावां पुलिस भी अपने-अपने क्षेत्रों में विधायक के समर्थकों पर पूरी कड़ी नजर रखी हुई थी। विशेषकर गोपीगंज, ऊंज और कोइरौना पुलिस सक्रियता से जुटी रही। संबंधित बीट की पुलिस समर्थकों के घर पहुंचकर उनके दरवाजा को भी खटखटाया। साथ ही चेतावनी भी जारी की। पुलिस की इस कार्रवाई से समर्थकों और करीबियों के परिवार में दहशत व्याप्त है।

पिता की हत्याकरवाना चाहते हैं एसपी, बोली पुत्री रीमा पांडेय

विधायक विजय मिश्र को जेल रवाना होने के बाद उनकी पुत्री रीमा पांडेय ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया। आरोप लगाया कि उनके पिता को एसपी हत्या करवाना चाहते हैं। ब्लाक प्रमुख मनीष मिश्र के साठ-गांठ कर हत्या की साजिश की जा रही है। आरोप लगाया कि एक सप्ताह के बीच मनीष और एसपी के बीच का सीडीआर निकाल लिया जाए तो हकीकत का पता लगाया जा सकता है। आरोप लगाया कि मेरी मां रामलली मिश्र ने दूध पिलाकर पालन पोषण किया है लेकिन ज्ञानपुर से विधायक बनने के लिए वह पिता की हत्या करवाना चाहते हैं। माफिया और पुलिस से मिलकर किसी भी समय घटना को अंजाम दे सकते हैं। मेरे घर में अत्याधुनिक हथियार भी रख सकते हैं। भदोही जिला जेल में वह सुरक्षित नहीं हैं। उन्हें नैनी जेल में रखा जाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आप भी जानें, Congress के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने क्यों कहा- ‘झूठ की खेती’ करती है भाजपा     |     आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे का दो दिवसीय लखनऊ दौरा आज से, सीतापुर भी जाएंगे     |     यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटी पश्चिम बंगाल के यात्रियों से भरी बस, 20 घायल     |     युवती ने घर फोन कर कहा बेहोश हो रही हूं, पुलिस ने चेक किया तो मैसेंजर पर प्रेमी से बात करती मिली     |     लखनऊ में न‍िकाह के तीसरे दिन घर में हाइवोल्‍टेज ड्रामा, गुस्‍साए युवक ने गोमती में लगाई छलांग     |     उत्‍तराखंड में कोरोना की वापसी, बुधवार को आए कोरोना के 110 नए मामले     |     राज्य के शिक्षक संघों को सरकार से आस, शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात     |     बीएमपी-दो टैंक से घुप्प अंधेरे में भी नहीं बचेंगे दुश्मन, ऑर्डनेंस फैक्ट्री ने आत्मनिर्भर भारत के तहत विकसित की नाइट साइट     |     रुतबा जमाने के लिए स्‍टोन क्रशर के मालिक ने गांव में की फायरिंग, दहशत में ग्रामीण     |     युवाओं को नागवार गुजरी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की ‘संस्कारी नसीहत’     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें-8418855555